खबरेंदेवरिया

सीडीओ ने प्रधान और सचिव सहित 3 पर की कार्रवाई : खराब इंटरलॉकिंग कार्य से हुए नाराज, THR का भी जाना हाल

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की एरिया ऑफिसर एप (Area Officer App) के माध्यम निरीक्षण किये जाने के क्रम में विकास खण्ड गौरीबाजार के ग्राम पंचायत पथरहट में मनरेगा योजनान्तर्गत बनाये जा रहे इण्टरलाकिंग कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी गौरीबाजार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे। सीडीओ ने कार्य पर सीआईबी नहीं पाये जाने पर सम्बन्धित से नियमानुसार वसूली की कार्रवाई किये जाने के आदेश दिये। बनाई जा रही इण्टरलाकिंग रोड कई स्थान पर समतल नहीं पायी गयी एवं कार्य भी सही से नहीं कराया जा रहा है।

सीडीओ ने सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए खण्ड विकास अधिकारी गौरीबाजार को निर्देश दिये। उन्होंने बीडीओ को कहा कि अपने सामने कराये गये कार्य को सही करते हुए विडीयो एवं फोटोग्राफ प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

सीडीओ ने कहा कि चल रहे कार्य पर एनएमएस के माध्यम से उपस्थिति लेते हुए 20 से अधिक श्रमिकों को नियोजित करें, जिससे महिला मेट को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

टीएचआर का लिया जायजा
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को विकास खण्ड गौरीबाजार मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालित टीएचआर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय कार्य बन्द पाया गया। कार्य कर रही महिलाओं ने बताया कि प्रतिदिन अपराह्न 02 बजे विद्युत कटौती होने के कारण कार्य बन्द रहता है, जबकि टीएचआर को चलाये जाने के लिए जनरेटर का प्रावधान किया गया है। जनरेटर नहीं चलने से प्रतिदिन के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उत्पादन नहीं हो पा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित डीएमएम से स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करें तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन सुनिश्चित करायें।

Related posts

BIG NEWS : कुख्यात तस्कर अनवर की 71 लाख की संपत्ति कुर्क, 20 सालों से कर रहा अवैध कारोबार, 24 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

Sunil Kumar Rai

दुःखद : खेत में काम कर रहे चाचा-भतीजे पर गिरा हाई वोल्टेज तार, एक की मौत से मचा कोहराम

Abhishek Kumar Rai

25 फरवरी को होगी कृषि यंत्रों की बुकिंग : अपना रोजगार स्टार्ट करने का भी मिल रहा मौका, डायल करें ये नंबर

Laxmi Srivastava

Free Health Camp : आरोग्य भारती ने रजला गांव में कैंप लगाकर किया लोगों का मुफ्त इलाज, बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

Sunil Kumar Rai

खत्म हुआ 6 दशक का इंतजार : अब होगा देवरिया नगर पालिका का विस्तार, एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी बोले-आख़िरी कतरे तक देवभूमि की माटी सजाता रहूंगा

Harindra Kumar Rai

BREAKING : सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारे को दी राहत, सुनाया ये ऐतिहासिक फैसला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!