खबरेंदेवरिया

सीडीओ ने 3 गांवों में जाना अमृत सरोवर निर्माण का हाल : हर जगह मिली गड़बड़ी, सचिव पर हुई कार्रवाई

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने विकास खण्ड तरकुलवा के ग्राम पंचायत महुआपाटन, नरहरपट्टी एवं जलुआ में चयनित अमृत सरोवर पर कराये जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम तरकुलवा सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत महुआपाटन मे अमृत सरोवर पर कराये जा रहे कार्य पर कुल 154 श्रमिकों के लिए मस्टररोल निर्गत किया गया था, जिसके सापेक्ष कार्य स्थल पर मात्र 45 श्रमिक ही कार्य करते हुए पाये जाने पर सीडीओ ने कार्य कर रही महिला मेट राज किशोरी देवी को तत्काल हटाये जाने के आदेश दिये।

साथ ही तकनीकी सहायक का मानदेय अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए सचिव दीनदयाल चौहान के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु आरोप पत्र निर्गत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी को उक्त अमृत सरोवर को एक माह मे पूर्ण कराने हेतु अधिक से अधिक श्रमिकों को कार्य पर नियोजित करते हुए मानक के अनुरूप पूर्ण कराने एवं आज कार्य कर रहे वास्तविक श्रमिकों का ही भुगतान नियमानुसार करने के निर्देश दिये गये।

ग्राम पंचायत नरहपर पट्टी में अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य पर 39 श्रमिकों का मस्टररोल निर्गत किया गया था। मौके पर मात्र 15 अमिक ही कार्य करते हुए पाये गये। नाराज मुख्य विकास अधिकारी ने श्रमिकों की उपस्थिति लेने वाली महिला मेट मालती देवी को हटाने के निर्देश दिये।

साथ ही तकनीकी सहायक का मानदेय अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण निर्गत करते हुए सचिव सुनील पासवान के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु आरोप पत्र निर्गत किया गया। कार्य स्थल पर प्राथमिक उपचार हेतु किट नहीं पाये जाने पर कार्य प्रभारी ग्राम पंचायत सचिव को चेतावनी निर्गत किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी को उक्त अमृत सरोवर को एक माह मे पूर्ण कराने हेतु अधिक से अधिक श्रमिकों को कार्य पर नियोजित करते हुए मानक के अनुरूप पूर्ण कराने एवं आज कार्य कर रहे वास्तविक श्रमिकों का ही भुगतान नियमानुसार करने के निर्देश दिये गये।

ग्राम पंचायत जलुआ मे अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य पर 19 श्रमिकों का मस्टररोल निर्गत किया गया था। मौके पर भी 15 श्रमिक ही कार्य करते हुए पाये गये। जलुआ में बनाये जा रहे अमृत सरोवर पर देर से कार्य प्रारम्भ कराये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक ग्राम पंचायत सचिव एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्टीकरण निर्गत किया गया।

इस अमृत सरोवर को एक माह मे पूर्ण कराने हेतु अधिक से अधिक श्रमिकों को कार्य पर नियोजित करते हुए मानक के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी तरकुलवा को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मे 02 अमृत सरोवर विकसित किये जाने हेतु स्थल का चयन करने का कार्य प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

Deoria News : समाधान दिवस में लेट और बिना स्वीकृति पहुंचे दो अधिकारी, डीएम ने वेतन रोका, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

3 सदस्यीय कमेटी करेगी अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच : इतने दिनों में सौपेंगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी : 30 जून तक गेंहू खरीदेगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : एआई आधारित ‘भविष्य’ से मिलेगी टेंशन फ्री पेंशन, घर बैठे देख सकेंगे रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने बताईं खूबियां

Satyendra Kr Vishwakarma

सभी विधान सभा में मतदाता पंजीकरण के लिए डेडीकेटेड अधिकारी नियुक्त : डीएम का आदेश-एक भी वोटर का नाम न छूटे

Sunil Kumar Rai

चाय और कॉफी का सेवन करें बंद : सीएमओ ने बताए हीट वेव के लक्षण और बचाव के उपाय, जानें और बरतें एहतियात

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!