खबरेंदेवरिया

ढाई साल में ही उखड़ गई इंटरलॉकिंग : पूर्व प्रधान ने कराया घटिया काम, सीडीओ ने कार्रवाई का दिया आदेश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने ग्राम पंचायत परसिया भण्डारी, विकास खण्ड देवरिया सदर में मुख्य मार्ग से पंचायत भवन जाने वाली इण्टरलाकिंग का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपायुक्त श्रम रोजगार, देवरिया उपस्थित थे।

इस ग्राम में मुख्य मार्ग से पंचायत भवन तक जाने वाली इण्टरलाकिंग सड़क बेहद खराब हालत में मिली। जगह-जगह इण्टरलाकिंग में प्रयुक्त ईंटें उखड़ गयी हैं तथा टूट गयी है एवं रास्ता सकरा हो गया है, जिससे यह सड़क आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं है तथा कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।

ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि यह इण्टरलाकिंग सड़क पूर्व ग्राम प्रधान ने लगभग ढाई वर्ष पूर्व ही बनवाया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने हैरानी जताई। प्रतीत होता है कि यह कार्य अत्यंत ही घटिया एवं मानक विहीन बनाया गया है तथा बड़े पैमाने पर सरकारी धनराशि का दुरूपयोग किया गया है।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी देवरिया को निर्देशित किया कि इसके लिए संबंधित व्यक्तियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्रवाई कर कृत कार्रवाई से 5 दिन के अन्दर अवगत करायें।

Related posts

एनकाउंटर में ढेर हुआ अतीक अहमद का बेटा असद : एडीजी लॉ प्रशांत कुमार ने दी ये बड़ी जानकारी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का पैतृक गांव में हुआ जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने की थी पूरी तैयारी 

Sunil Kumar Rai

यूपी : UP Board के सवा करोड़ विद्यार्थियों के लिए जारी हुआ खास निर्देश, सचिव ने 3 दिन की मोहलत दी

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार 2.0 : एक वर्ष पूरे होने पर महिला पुलिसकर्मी निकालेंगी खास रैली, 26 जिलों से गुजरेगा कारवां

Swapnil Yadav

UP Election 2022 : ‘सिर्फ बसपा पर भरोसा करें यूपी के वोटर,’ मायावती ने मतदाताओं से भावुक अपील की, गिनाईं उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

Noida Supertech Twin Towers demolition : वाटरफॉल इंप्लोजन तकनीक से चंद सेकेंड में जमींदोज हुए 100 मीटर ऊंचे सुपरटेक ट्विन टावर्स, मलबा हटाने में लगेगा 3 महीने

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!