खबरेंदेवरिया

BREAKING : शिक्षकों की कमी से जूझ रहे देवरिया के इंदुपुर विद्यालय में नियुक्त हैं 28 अध्यापक, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, बीएसए को दिए ये आदेश

Deoria News : देवरिया जिले के गौरी बाजार विकास खंड में स्थित इंदुपुर विद्यालय में 28 अध्यापकों की नियुक्ति हुई है। इसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने नाराजगी जताई। एक ही विद्यालय में 28 अध्यापकों की तैनाती से जिला बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है।

शिक्षकों की कमी है
बताते चलें कि जनपद के गौरी बाजार क्षेत्र में इंदुपुर विद्यालय स्थित है। यहां नई-पुरानी नियुक्ति को मिलाकर कुल 28 अध्यापकों का समायोजन किया गया है। जबकि जनपद में ऐसे तमाम विद्यालय हैं, जहां शिक्षकों की भारी कमी है। कई विद्यालयों में सिर्फ एक-दो अध्यापक बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं।

28 अध्यापकों का तैनात होना आश्चर्यजनक है
यह मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसे कई विद्यालय हैं, जो 1-2 अध्यापकों के सहारे चल रहे हैं। ऐसे में एक ही विद्यालय में 28 अध्यापकों का तैनात होना आश्चर्यजनक है। उन्होंने बीएसए को बिना किसी दबाव में आये जनपद स्तर पर शीघ्र ही अध्यापकों का तार्किक समायोजन करने का निर्देश दिया।

जरूरत के मुताबिक होगा समायोजन
देवरिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने कहा कि 28 शिक्षकों के समायोजन की जानकारी मिली है। अब इन शिक्षकों का पूरे जनपद में जरूरत के हिसाब से अलग-अलग विद्यालयों में समायोजन किया जाएगा। उसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related posts

देवरिया : ग्राम समाधान दिवस में 344 शिकायतें दर्ज हुईं, लापरवाह पंचायत सहायक पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

आशा पारेख को मिलेगा Dada Saheb Phalke Award : शानदार अभिनय से किया करोड़ों दिलों पर राज, पढ़ें उनका सफरनामा

Harindra Kumar Rai

स्कॉलरशिप साधनहीन छात्रों के लिए आवश्यक, न छूटे एक भी पात्र : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया डीसीएफ चेयरमैन चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sunil Kumar Rai

DEORIA : 9 कंपनियां करेंगी करोड़ों का निवेश, एमएलए और प्रशासन ने बढ़ाया निवेशकों का उत्साह

Sunil Kumar Rai

भारत माता की जयकारे से गूंजा शहर : डीएम और एसपी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विकास भवन से शुरू होकर…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!