उत्तर प्रदेशखबरें

BREAKING : यूपी बोर्ड के करोड़ों छात्रों को परीक्षा में बैठने का फिर मिलेगा मौका, इन विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी राहत

-कक्षा-10 एवं 12 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की तिथि 20 नवंबर तक बढ़ी

-वर्ष 2021 की परीक्षा में पंजीकृत समस्त श्रेणियों के छात्रों की सुविधा के लिये उन्हें एक बार फिर 2022 की परीक्षा में निःशुल्क बैठने का अवसर दिया जाएगा

-परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र सह अंकपत्र वर्ष 2021 का ही प्रदान किया जायेगा

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि कक्षा-10 एवं कक्षा-12 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं तथा कक्षा-9 एवं कक्षा-11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण के लिए आवेदन करने की तिथि को 20 नवंबर की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

महत्वपूर्ण फैसला लिया

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने करोड़ों छात्रों के हित में यह अहम निर्णय लिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र, प्रयागराज (Board of High School and Intermediate Education Uttar Pradesh Prayagraj) की वर्ष 2021 की परीक्षा में सभी प्रोन्नत श्रेणियों के समस्त छात्रों सहित वर्ष 2021 की परीक्षा में पंजीकृत हुये समस्त श्रेणियों के छात्रों की सुविधा के लिये उन्हें एक बार पुनः वर्ष 2022 की परीक्षा में निःशुल्क बैठने का अवसर दिया गया है।

इन छात्रों को नहीं मिलेगा मौका

हालांकि दिनांक 18 सितम्बर 2021 से 6 अक्टूबर 2021 के मध्य आयोजित अंक सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को यह मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 की आयोजित करायी गयी अंक सुधार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों को वर्ष 2022 की परीक्षा में अंक सुधार के लिए पुनः सम्मिलित होने का अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा।

2021 परीक्षा वर्ष होगा

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2021 की परीक्षा के अंक सुधार के लिए जो परीक्षार्थी वर्ष 2022 की परीक्षा में सम्मिलित होंगे, उनका परीक्षा वर्ष 2021 का माना जायेगा। उन्हें उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र सह अंकपत्र वर्ष 2021 का ही प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2021 के जो परीक्षार्थी अंक सुधार के लिए वर्ष 2022 की परीक्षा में सम्मिलित होंगे, उनके आवेदन निःशुल्क लिये जायेगें।

इनसे शुल्क लिया जाएगा

वर्ष 2021 के जो परीक्षार्थी अंक सुधार के लिए वर्ष 2022 की परीक्षा में सम्मिलित होंगे उनके अतिरिक्त अन्य शेष समस्त परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन सःशुल्क लिये जायेंगे। योगी सरकार के इस फैसले से करोड़ों छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related posts

देवरिया में गठित होंगे 10000 एफपीओ : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने हर गांव का तय किया टारगेट, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

एक्शन : देवरिया परिवहन विभाग और पुलिस ने 19 वाहन सीज किए, दर्जन भर का कटा चालान

Sunil Kumar Rai

देवरिया हमारे लिए घर के आंगन जैसा : जीआईसी में बोले मुख्यमंत्री योगी, बैतालपुर चीनी मिल पर दिया बड़ा बयान

Abhishek Kumar Rai

Gorakhpur Siliguri Expressway : देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के 111 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी, देखें तहसीलवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया के हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, 6 जून से शुरू हो रहा ये ट्रेनिंग कोर्स, जल्दी करें आवेदन

Sunil Kumar Rai

महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : इस खास सुविधा वाला यूपी का पहला हवाई अड्डा बनेगा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!