खबरेंपूर्वांचल

BREAKING : सीएम योगी आदित्यनाथ आज कुशीनगर का करेंगे दौरा, इन तीन स्थानों का लेंगे जायजा

Kushinagar News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आज कुशीनगर के दौरे पर जाएंगे। वह 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कुशीनगर आगमन से पहले तैयारियों के समीक्षा करेंगे और जमीनी हालात का जायजा लेंगे। अपने दौरे के दौरान सीएम 3 प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे। जिला स्तर पर भी प्रशासन ने सुरक्षा के सारे इंतजाम पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कुशीनगर संवर रहा है। इसी महीने 20 अक्टूबर को पीएम कुशीनगर एयरपोर्ट (Kushinagar International Airport) से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का शुभारंभ करेंगे। पहली फ्लाइट श्रीलंका से कुशीनगर एयरपोर्ट पर लैंड होगी।

जानकारी के मुताबिक पीएम के आगमन से पहले सीएम सुरक्षा इंतजामों का समीक्षा करने आज कुशीनगर पहुंचेंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिलाधिकारी और एसपी समेत सभी वरिष्ठ अफसर उनकी अगवानी के लिए तैयार हैं। सीएम का काफिला आज दोपहर कुशीनगर पहुंचेगा। यूपी कैबिनेट के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उनके साथ मौजूद रह सकते हैं। पीएम के आगमन को देखते हुए कुशीनगर और कसया के चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले मार्गों पर उस दिन रूट डायवर्ट किया जा सकता है।

3.2 किलोमीटर लंबा है रनवे

बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के अनुरोध पर केंद्रीय कैबिनेट ने साल 2020 में कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की उड़ान सेवाओं को मान्यता दी थी। अब सीएम की पहल पर इस हवाई अड्डे के 3.2 किमी लंबे रनवे से पहली उड़ान (लैंडिंग व टेकऑफ) भी अंतरराष्ट्रीय होगी। 20 अक्टूबर को श्रीलंका के राष्ट्रपति का विमान 125 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कुशीनगर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। उनके साथ कई बौद्ध भिक्षु भी रहेंगे। इसके साथ ही कुशीनगर उत्तर प्रदेश का तीसरा क्रियाशील अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ और लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पहले से संचालित हो रही हैं।

विदेशी पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत

पर्यटन के नजरिए से देखें तो कुशीनगर का महत्व देश के चुनिंदा स्थानों में है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों का कुशीनगर से गहरा रिश्ता है। महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में ही स्थित है। इस वजह से पूरे साल यहां बौद्ध धर्म के अनुयायी भारी संख्या में आते रहते हैं। बौद्ध धर्म को मानने वाले कई देश जैसे श्रीलंका, थाईलैंड, कंबोडिया, जापान, सिंगापुर और चीन काफी पहले से कुशीनगर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की इच्छा जता रहे थे।

पूर्वी यूपी का खास महत्व है

बौद्ध धर्मावलम्बियों के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का विशेष महत्व है। महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश पूर्वी उत्तर प्रदेश के सारनाथ में दिया था। श्रावस्ती में उन्होंने सबसे ज्यादा चातुर्मास बिताया था। कपिलवस्तु उनकी राजधानी थी। इसके अलावा महात्मा बुद्ध का कौशांबी और संकिसा से गहरा रिश्ता था। बौद्ध धर्म में इन छह स्थानों को पवित्र माना गया है।

बौद्ध सर्किट को बल मिलेगा

केंद्र और राज्य सरकार पहले से ही बौद्ध सर्किट को नया रूप देने की तैयारी कर रही है। इस दिशा में काफी काम भी हुआ है। लेकिन कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बौद्ध सर्किट के लिहाज से बहुत अहम होगा। इससे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वरन विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार हमेशा धीमी रही है। पर इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुशीनगर, आसपास के दूसरे जिलों और गोरखपुर मंडल में विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

Related posts

यूपी में एक अक्टूबर से होगी धान की खरीद : किसान घर बैठे ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में 5641 किसानों से सम्मान निधि की होगी वसूली, 88 हजार कृषकों की किस्त रुकी, ये है वजह

Sunil Kumar Rai

अब गोरखपुर में मिलेगा लखनऊ-दिल्ली के डॉक्टरों से इलाज : सीएम योगी ने इन सीएचसी का किया उद्घाटन, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

दिल्ली हिंसा : जहांगीरपुरी में चला बुलडोजर, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : सात चरण में होंगे यूपी विधानसभा के चुनाव, देखें चरणवार जिलों की लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खरीदा 700 तिरंगा, घर-घर जाकर फहराएंगे

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!