खबरेंदेवरिया

सीडीओ रवींद्र कुमार ने शिक्षकों को किया सम्मानित : बच्चों को दी गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने की सीख

Deoria News : शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिरकत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों, अध्यापकों को अंगवस्त्र ओढाकर एवं माल्यार्पित कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी देश, राष्ट्र व समाज के आगे बढने में योग्य शिक्षको की भूमिका होती है। उनके योगदान से ही देश आगे बढेगा। शिक्षक अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देता है तभी विद्यार्थी उच्चाईयों को हासिल करता है। उन्होंने बच्चों का भी आवाहन करते हुए कहा कि गुरुओं के बताये रास्ते, आदर्शो, आचरणों को अपनाये तथा पूरी लगन से शिक्षा हासिल कर लक्ष्यों को प्राप्त करें। उन्होंने शिक्षकों से भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने के साथ ही देश व राष्ट्र के समृद्धि में योगदान देने को कहा।

राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने भी अपने सम्बोधन में देश व राष्ट्र के गौरवशाली अग्रणता के लिए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताया तथा शिक्षकों से इस पुनित कार्य में अपनी पूरी निष्ठा से योगदान देने व राष्ट्र निर्माण में अपने आप को अग्रणी रखने पर बल दिया। लेखाधिकारी अबरार अहमद ने प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति तथा महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन आदर्शो को अपनाये जाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे महान विभूति के जीवन मूल्यों को सभी छात्र/छात्रायें जाने और उसके अनुरुप आचरण भी करें।

कार्यक्रम का संचालन एसएसबीएल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अजय मणि ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। सरस्वती वंदना छात्रा स्वर्णीक पाण्डेय, सिद्वी गुप्ता तथा स्वागत गीत शुभान्गी सिंह आदि छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी अगन्तुकों के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर सम्मानित होने वाले प्रधानाचार्यों में वसन्त कुमार मिश्र, हरी वलव सिंह, माधव प्रसाद सिंह, कनक कान्त मिश्र, गीता देवी, प्रीति सिंह तथा अध्यापकों में गोविन्द मणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र कुमार सैनी, अनिल कुमार मिश्र, देवेन्द्र कुमार मौर्य, मो0 फैयाज खां, विकास द्विवेदी, अर्चना पाण्डेय, रमाशंकर चौरसिया, मंजू कुमार, रामशरण यादव आदि प्रमुख रुप से सम्मिलित रहे।

Related posts

Gorakhpur Link Expressway : दिल्ली, बंगाल और बनारस को जोड़ेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, 49 प्रतिशत निर्माण पूरा, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी में कामकाजी महिलाओं की बढ़ी भागीदारी : मुख्यमंत्री योगी ने इन सुधारों को बताया अहम

Sunil Kumar Rai

अखिलेश यादव ने यूपी में एसआईआर की डेडलाइन बढ़ाने की मांग की: इन जिलों में विसंगतियों को गिनाया, आरोपी बीएलओ पर एक्शन…

Satyendra Kr Vishwakarma

जिम्मेदारी : जनरल मनोज पांडे बने देश के 29वें थलसेना प्रमुख, एमएम नरवणे हुए रिटायर

Sunil Kumar Rai

देवरिया : डीएम ने निवासियों से बड़ी अपील की, सड़क हादसों से बचाव के बताए उपाय

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 2 दिसंबर को बजेगी शहनाई : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथियां जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!