खबरेंनोएडा-एनसीआर

उपलब्धि : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने जीता मोस्ट एंगेजिंग एंटरप्रेन्योर पुरस्कार, प्रबंधन ने ऐसे जताई खुशी

NCR News : एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (Amity International School) सेक्टर-46 गुरुग्राम के दसवीं कक्षा के छात्र अर्श सिंघल ने एमिटी द्वारा आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार योजना प्रतियोगिता ’थिनक्यूबेटर 2022’ में आर्टबे नामक अपने बिजनेस प्लान के लिए मोस्ट एंगेंजिंग एंटरप्रेन्योर का पुरस्कार जीता। इस कार्यक्रम का आयोजन एमिटी विश्वविद्यालय एंव कनाडा के विश्वविद्यालयों और उद्योगों के सहयोग से हुआ, जिसका उददेश्य विश्व स्तर पर उद्यमिता, व्यवसाय और सामाजिक उद्यम को बढ़ावा देना है।

इस मौके पर एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डॉक्टर अमिता चौहान ने कहा, “ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे छात्र को थिनक्यूबेटर 2022 में विजेता घोषित किया गया है। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल ने हमेशा अपने छात्रों की प्रतिभा का पोषण किया है और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। हम सदैवे ऐसे सक्षम छात्रों को प्रोत्साहित करते हैं, जो अपनी असाधरण प्रतिभा और अन्य छात्रों के लिए नए मानक स्थापित करके एमिटी स्कूलों का झंडा ऊंचा रखते हैं।”

गुणवत्ता का प्रमाण है

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम सेक्टर – 46 की प्रधानाचार्य आरती चोपड़ा ने कहा कि, “थिनक्यूबेटर 2022 में अपने छात्र की जीत पर हमें बेहद गर्व है। उनकी जीत छात्रों की उच्च गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होने विजेता छात्र को भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनांए देते है।”

धन्यवाद दिया

विजेता छात्र अर्श सिंघल ने कहा, “मैने अपनी व्यवसाय योजना के लिए शीर्षक आर्टबे चुना जो हमारे देश के युवा कलाकारों को 14-25 वर्ष के समूहों के बीच उनकी कलाकृतियों को ऑनलाइन प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने पर केद्रित था। मैंने अपने ज्ञान को समृद्ध करने का यह शानदार अवसर प्रदान करने कि लिए एमिटी की चेयरपरसन, प्रधानाचार्या और शिक्षकों का धन्यवाद देता हूं।”

32 टीमें चुनी गईं

इस प्रतियोगिता में नवोदित उद्यमियों की भागीदारी देखी गई। दुनिया भर में 32 टीमों का चुनाव किया गया जिसमें एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम की टीमों को अंतिम दौर के लिए चुना गया। जहां उन्हें सम्मानित जूरी को एक बिजनेस प्लान पेश करने के लिए कहा गया, जिसमें विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख संस्थानों के प्रोफेसर शामिल थे।

Related posts

Deoria News : पुलिस से प्रताड़ित पीड़ित ने एसपी संकल्प शर्मा से की कार्रवाई की मांग, लगाए गंभीर आरोप

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : पूर्व डीएम आशुतोष निरंजन और सीएमओ देवरिया को राज्यपाल ने किया सम्मानित, जानें किसे और मिला पुरस्कार

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 24 अगस्त को देवरिया में कंपनियां करेंगी भर्ती, इन ट्रेड और उम्र वर्ग के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे मिलेगी पैथोलॉजी सुविधा, परिसर में खुलेगी पुलिस चौकी, नया अस्पताल बनाने की तैयारियां तेज

Sunil Kumar Rai

मनोज कुशवाहा किडनैपिंग केस : व्यवसायी ने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh Matribhumi Yojana : पूर्वजों के नाम से कराएं सार्वजनिक कार्य, लागत में हिस्सेदारी देगी योगी सरकार और लगाएगी शिलापट्ट, पढ़ें पूरी स्कीम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!