खबरेंदेवरिया

बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा : सलेमपुर में बैठक कर बनाई योजना

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा सिचाई विभाग के डाकबंगले पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय एवम डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस मौके पर जिला मंत्री निर्मला गौतम ने कहा कि
बूथ अगर सशक्त होगा, तभी चुनाव जीता जा सकता है। बैठक में बूथ कमेटियों के सत्यापन व पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने पर जोर दिया।

बैठक में विस्तार योजना के तहत समयदानी कार्यकर्ताओं की भी घोषणा की गई। अल्पकालीन विस्तारकों द्वारा चिन्हित शक्ति केन्द्र के विभिन्न बूथ कमेटियों के सत्यापन के लिए गांव-गांव में प्रवास में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान में समयदानी कार्यकर्ता अपने बूथों पर प्रवास कर बूथ कमेटियों के सत्यापन के साथ-साथ मतदान केंद्र पर 6 कार्यक्रम और मन की बात के प्रभारियों का चयन करेंगे।

बैठक में बताया गया कि बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना, पन्ना प्रमुख बनाने के साथ कई और जिम्मेदारी दी गयी। बैठक को रविंद्र श्रीवास्तव, कन्हैया लाल जायसवाल, बचनदेव गोंड़, अजय दूबे वत्स, विनय पाण्डेय, धनन्जय चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया।

संचालन अशोक तिवारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर आशुतोष तिवारी, विकास रौनियार, दीपक श्रीवास्तव, अनूप उपाध्याय, अवधेश मद्देशिया, अनिल ठाकुर, छोटेलाल गुप्ता, राघवेंद्र पासवान, यशवंत राजभर, अनूप मिश्रा, रवि कुशवाहा, अशोक नाथ तिवारी, अजय गौतम, रामजनम कुशवाहा, रामजी चौहान, पुरुषोत्तम दुबे, सोनू यादव, रामाकांत मिश्रा, अमरदत्त यादव, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

88,000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के विकास के लिए सरकार संकल्पित : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

9 और 10 फरवरी को बंद रहेगा इमामबाड़ा : इस वजह से लिया गया फैसला

Abhishek Kumar Rai

बैकुंठपुर गौशाला में तीन गोवंश की मौत : नोडल अधिकारी निलंबित, डीएम और एसपी ने किया दौरा

Rajeev Singh

गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी किसानों को लॉलीपॉप थमाने जैसा : रामाशीष राय

Rajeev Singh

Purvanchal Expressway का बक्सर तक होगा विस्तार : 618 करोड़ रुपये की मंजूरी, चंद घंटों में पहुंचेंगे दिल्ली से बिहार

Rajeev Singh

BREAKING: देवरिया के लार क्षेत्र में सड़क पर मिली लड़के की लाश, जघन्य तरीके से हुई है हत्या

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!