खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : जनपद में लगे 23 लाख 63 हजार पौधे, डीएम और सांसद ने किया पौधारोपण, लोगों से की ये अपील

-849 स्थलों की जियो टैगिंग भी हुई

-वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के तहत आयोजित हुए पौधारोपण कार्यक्रम

-लोगों में दिखा उत्साह, दिखी जन भागीदारी

-जिलाधिकारी पूरे दिन रहे सक्रिय

-वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के तहत एक दर्जन से अधिक पौधों का स्वयं किया रोपण

-सतत निगरानी के साथ अधिकारियों को देते रहे निर्देश

-पौधों की सुरक्षा में जन समुदाय भी करे भागीदारी: डीएम

Deoria News : प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के हरित क्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए चलाई जा रहे वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 में जनपदवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया। अभियान के तहत 5 जुलाई को जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य 23,63,440 पौधों का रोपण हुआ और 849 स्थलों का जियो टैग भी किया गया। 6 जुलाई को 2,36,273 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 की सफलता के लिए पूरे दिन कार्यरत रहे। डीएम ने 7 पौधारोपण स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर स्वयं एक दर्जन से अधिक पौधों का रोपण किया।

सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान दिया जाएगा

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम आज प्रातः 9:00 बजे पैकौली महाराज मंदिर में हरिशंकरी (पीपल, बरगद और पाकड़ को एक साथ) का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस दिव्य स्थान से प्रारंभ हुआ वृक्षारोपण अभियान अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा। 20 से अधिक पौधे वाले स्थलों को जियो टैग किया जा रहा है, जिससे प्रशासन के पास डाटा उपलब्ध रहेगा कि किस स्थान पर कितने पौधे लगे हैं। इस डाटा के आधार पर पौधों की सतत निगरानी की जाएगी और उनकी सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान दिया जाएगा।

अधिकारी रहे मौजूद

जिलाधिकारी ने आम जनमानस से भी अनुरोध किया कि वे जनपद को हरा भरा रखने के लिए पौधों की सुरक्षा में अपना योगदान दें। इसके पश्चात जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और वहां पौधारोपण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन कुँवर पंकज, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

एसडीओ अनुज त्रिपाठी भी मौजूद थे

इसके पश्चात 10 बजे जिलाधिकारी रुच्चापार स्थित वन विभाग के पौधरोपण स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने गुटेल और कदंब का पौधा लगाया। प्रभाग एवं निदेशक जगदीश आर ने भी यहाँ पौधारोपण किया। इस स्थल पर वन विभाग द्वारा 5500 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान एसडीओ अनुज त्रिपाठी भी मौजूद थे। तत्पश्चात 11 बजे जिलाधिकारी माधोपुर पहुंचे और वहां माननीय सांसद सदर डॉ रमापति राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और पौधारोपण किया।

कटानरोधक का कार्य करती है

लगभग 12 बजे जिलाधिकारी महुआपाटन पहुँचे। यहाँ छोटी गंडक नदी के किनारे के क्षेत्र में बृहत पैमाने पर हो रहे पौधारोपण कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। जिलाधिकारी ने कहा कि नदी के किनारे फ्लड प्लेन में वृक्षों की मौजूदगी कटानरोधक का कार्य करती है। साथ ही जैव रासायनिक चक्र में भी महती भूमिका निभाती है। इस दौरान सीआरओ अमृत लाल बिंद, तहसीलदार आनंद नायक व नायब तहसीलदार धर्मवीर ने भी पौधारोपण किया।

अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मारक स्थल पहुंचे

इसके बाद जिलाधिकारी सुभाष चौक के निकट निर्माणाधीन अमर शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मारक स्थल पहुंचे और अशोक के दो पौधों का रोपण किया। दोपहर लगभग एक बजे जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। इस दौरान डीआईओएस विनोद राय एवं प्रधानाचार्य पीके शर्मा उपस्थित थे। जिलाधिकारी पूरे दिन वृक्षारोपण जन अभियान -2022 की सतत निगरानी के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते रहे।

जनपद में हुआ  23,63,440  पौधों का रोपण

प्रभागीय वन निदेशक जगदीश आर ने बताया कि 5 जुलाई की शाम 5 बजे तक निर्धारित लक्ष्य 23,63,440 पौधों का रोपण दर्ज किया गया है। वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के तहत 849 स्थलों का जियो टैग कर लिया गया। कई अन्य स्थानों पर जियो टैगिंग की प्रक्रिया जारी है। जनपद में अभियान के तहत कुल 33,09,114 पौधों का रोपण होना है।

सांसद ने माधोपुर में किया पौधारोपण

माननीय सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने माधोपुर में छोटी गंडक नदी की तलहटी में स्थित पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 5 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत स्थल पर प्रातः 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के माध्यम से प्रदेश सरकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। जनपद में 9784 स्थानों पर 23 लाख से अधिक पौधों का पौधारोपण किया जा रहा है। जनपद के समस्त जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के साथ-साथ जन समुदाय, सिविल सोसाइटी बढ़-चढ़कर इस अभियान में भागीदारी निभा रहे हैं।

लोग लगा रहे पौधे

उन्होंने कहा कि लोग बड़ी संख्या में घरों एवं गांव में पौधारोपण कर रहे हैं। इसका सुखद परिणाम देखने को मिलेगा और जनपद की हरियाली में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान दिया जा रहा है। पौधों की सुरक्षा में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही ने भी पौधारोपण किया। वन विभाग के इस पौधारोपण स्थल पर 5500 पौधों का रोपण किया गया।

Related posts

सीएम योगी ने एडवर्ब टेक्नोलॉजी की फैक्ट्री का किया लोकार्पण : बोले- 6 वर्ष के अंदर गौतमबुद्ध नगर के बारे में बदली धारणा

Satyendra Kr Vishwakarma

मेरी माटी मेरा देश अभियान : सीडीओ रवींद्र कुमार की अगुवाई में देवरिया में निकली तिरंगा रैली

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए 15 मई तक करें आवेदन, इसी महीने आयोजित होगी परीक्षा, जानें तिथियां

Harindra Kumar Rai

अब अयोध्या में मिलेगा क्रूज और हाउसबोट का आनंद : अक्टूबर से शुरू होगा सफर, होंगी ये खासियत

Rajeev Singh

सरकार के 100 दिन : अखिलेश यादव ने उपलब्धियों को बताया झूठ का पुलिंदा, भाजपा को दी ये सलाह

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : कोर्ट ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोपी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई, लगाया जुर्माना, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!