खबरेंदेवरिया

निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी तेज : शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Deoria News : ‘अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव और प्रदेश के निकाय चुनाव को देखते हुये सभी नकारात्मक शक्तियां एक होकर भाजपा के सामने चुनौती पेश करने की कोशिश करेंगी, लेकिन हम सभी को उन चुनौतियों का डटकर सामना करना है और लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव में भी भारी बहुमत से चुनाव को जितना है।’

ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी (MLA Deoria Sadar Dr Shalabh Mani Tripathi) ने गौरीबाजार मण्डल भाजपा की हाटा रोड स्थित जायसवाल मैरेज लान में आयोजित कार्यसमिति की बैठक तथा डाटा प्रबन्धन एवं उपयोगिता कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये कहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र तथा प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी काम कर रही है। आज भाजपा की सरकार में प्रदेश में देश-विदेश के उद्योगपति आकर निवेश कर रहे, जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। यह सम्भव इसलिये हुआ है कि योगी सरकार में गुंडे-माफिया जेल में हैं या प्रदेश के बाहर भाग चुके हैं।

जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि हम सभी को हराने के लिये विपक्ष तरह-तरह की साजिश करने का प्रयास करेगा, परन्तु उसको विफल करने का काम हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे।

जिला महामंत्री भाजपा प्रमोद शाही ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को विस्तार से बताया। सोशल मीडिया संयोजक तेजबहादुर पाल ने डेटा प्रबन्धन एवं उपयोगिता विषय पर प्रकाश डाला। मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा, जिसके समर्थन में मण्डल महामंत्री आदित्य सिंह तथा रमेश गुप्ता ने अपनी बात रखा।

इस दौरान कृष्णनाथ राय, अम्बिकेश पाण्डेय, शुभम मणि त्रिपाठी, विजय सैनी, सत्यम जायसवाल, दिनेश पाण्डेय, प्रदीप मद्धेशिया, विजय सिंह पटेल, गौरी शंकर सिंह, मोहन लाल चौहान, जगन्नाथ श्रीवास्तव, महेन्द्र राय, लालबहादुर शास्त्री, विनय जायसवाल, सूरज जायसवाल, सुभाष निषाद, दीपक पाण्डेय, रामकुमार सिंह, करुणेश राय, अरविन्द निषाद, विजेन्द्र गोंड़, जितेंद्र निषाद आदि रहे।

Related posts

बाजरे की खेती से किसानों की बल्ले-बल्ले : 800 करोड़ खर्च करेगा केंद्र, योगी सरकार ने भी बनाई कार्ययोजना

Sunil Kumar Rai

लाखों लोगों को करना होगा इंतजार ! देवरिया में 310 में से तैयार हुईं सिर्फ 16 डीपीआर, दो कंपनियां मिल कर महज 3500 घरों तक पहुंचा रहीं पाइप

Sunil Kumar Rai

इन बूथों पर SIR में हासिल हुआ लक्ष्य : डीएम दिव्या मित्तल ने बीएलओ और सुपरवाइजर्स को किया सम्मानित, ऐसे बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में टॉप 10 बदमाश और शराब माफिया की 35 लाख की संपत्ति कुर्क, इन धाराओं में दर्ज हैं 16 मामले

Sunil Kumar Rai

ढाई साल में ही उखड़ गई इंटरलॉकिंग : पूर्व प्रधान ने कराया घटिया काम, सीडीओ ने कार्रवाई का दिया आदेश

Swapnil Yadav

शचींद्रनाथ सान्याल ने गोरखपुर में ली थी अंतिम सांस : सीएम योगी ने स्मारक का किया शिलान्यास

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!