खबरेंदेवरिया

DEORIA : बीजेपी देवरिया ने विभिन्न समुदाय के लोगों संग की बैठक, सांसद बोले-विविधता में एकता ही भाजपा का श्लोक मंत्र

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन पर चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार, 26 सितम्बर की देर शाम विविधता में एकता उत्सव कार्यक्रम का आयोजन चकीयवा रामप्रसाद सिंह प्राइवेट आईटीआई कालेज और न्यू कालोनी स्थित डाक टिकट संग्रहकर्ता व्यवसायी हिमांशु सिंह के आवास पर मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी का श्लोक मंत्र है
इस दौरान सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) ने कहा कि विविधता में एकता भारत की विशेषता है। हमारा हिंदुस्तान सभी प्रकार के जाति-धर्म से ऊपर उठकर भारतीयता को प्रदर्शित करता है। विविधता में एकता ही भारतीय जनता पार्टी का श्लोक मंत्र है।

सब एक हैं
उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है, जहां कई प्रकार के जाति, धर्म, भाषाएं बोलने और रहने वाले लोग रहते हैं। लेकिन फिर भी सभी के दिलों में भारत देश एक समान रूप में बसता है। भिन्न-भिन्न बोल चाल,भेष भूसा, रहन सहन, खान पान होने के बाद राष्ट्र के नाम पर सारे देशवासी एक हैं।

हृदय से भारतवासी हैं
सदर सांसद ने कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की है। इन दिनों में विभिन्न प्रकार के आयोजन में भी विविधता में एकता प्रदर्शित हो रही है। हम सभी हृदय से भारतवासी हैं। सभी प्रकार के जाति-धर्म से ऊपर उठकर भारतीयता को प्रदर्शित करता है।

उत्सव मना रहे हैं
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत आज हम सभी कार्यकर्ता देश की सांस्कृतिक विरासत जैसे विविध खान-पान एवं भाषा को एक दिन के लिये लोगों के साथ अपनाकर विविधता में एकता का उत्सव मना रहे हैं।

ये रहे मौजूद
इस दौरान अरुण सिंह, अजय शाही, अजय कुमार दूबे, प्रमोद शाही, महेश मणि, शिवकुमार राजभर, अम्बिकेश पाण्डेय, राजेश मिश्र, संजय पाण्डेय, प्रवीण निखर, संजय पाण्डेय, गुरुद्वारा के ग्रंथि दामोदर सिंह, जगजीत सिंह सालूजा, डा.जियाउल हक, गयासुद्दीन अन्सारी, विजय पटेल, अनिल गुप्ता, डॉ.राधेश्याम शुक्ला, संजय तिवारी, प्रवीण मल्ल, वकील सिंह, अभिमन्यु सिंह, संतोष शाहिल, राजकुमार उपाध्याय, गोविन्द मणि आदि रहे।

Related posts

देवरिया : दिवंगत जन्मेजय सिंह के दो पुत्रों समेत 8 बदमाश घोषित, पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम रखा

Abhishek Kumar Rai

रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर देवरिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बच्चों को खिलाई खीर, किसानों को बांटा…

Sunil Kumar Rai

बीएड प्रवेश परीक्षा की होगी लाइव मॉनिटरिंग : बॉयोमेट्रिक और फेस रेकग्निशन के आधार पर लगेगी अटेंडेंस

Rajeev Singh

सांसद-विधायक और डीएम-बीएसए ने गुरुजनों को दिया धन्यवाद : देश-समाज के निर्माण में शिक्षकों के योगदान को ऐसे सराहा

Shweta Sharma

भर्ती प्रक्रिया में आ रहीं बाधाओं को दूर कर रही योगी सरकार : कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

Shweta Sharma

यूपी में 1000 एकड़ में बनेगा टेक्सटाइल्स पार्क : सीएम योगी के सपनों को लगाएगा पंख

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!