खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने लहूलुहान किया, थाने से एक किलोमीटर दूर हुआ वाकया

Rampur Karkhana

Deoria News : देवरिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को लोगों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। बाद में भीड़ उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गई। बड़ी बात यह है कि थाने से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर हुई इस घटना के 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई।

रामपुर कारखाना का है मामला
जानकारी के मुताबिक रामपुर कारखाना (Rampur Karkhana) नगर पंचायत वार्ड में रहने वाली महिला का दूसरे वार्ड के एक युवक से प्रेम संबंध है। मोहल्ले के लोग युवक के बार-बार महिला मित्र से मिलने आने जाने से परेशान थे। उन्होंने युवक को कई बार मना किया था, लेकिन लोगों की बातों को अनसुना कर वह अपनी प्रेमिका से मिलने जाता रहा।

सरेराह पिटाई शुरू कर दी
गुरुवार की दोपहर वह अपनी महिला मित्र से मिलने फिर पहुंचा। वहां दोनों बात करने लगे। लोगों ने जब उसे बात करते देखा, तो आक्रोशित हो गए और उसकी सरेराह पिटाई शुरू कर दी। युवक जान बचाने के लिए भागकर एक दुकान में छिपा, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसे वहां से निकाला और जमकर पिटाई की। इस वजह से डूंगरी पांडे चक मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। युवक को गंभीर हालत में देख पिटाई कर रहे लोग उसे सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए।

फरार हुए लोग
वहां मौजूद अन्य लोग रामपुर कारखाना पुलिस को घटना की जानकारी देने के लिए लगातार कॉल करते रहे। लोगों का आरोप है कि महज 1 किलोमीटर दूर हुई इस घटना की दूरी को तय करने में पुलिस को 1 घंटे लग गए। इतनी देर में लोगों ने युवक को अधमरा कर काली मंदिर के पास छोड़ कर भाग गए।

चाकू बरामद हुआ
बाद में रामपुर कारखाना थाने के एसआई बलराम सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को थाने ले आए। पुलिस ने बताया कि तलाशी में युवक के पास से सब्जी काटने वाला चाकू बरामद हुआ है।

पूछताछ की जाएगी
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि जानकारी मिलते ही युवक को थाने लाया गया। फिलहाल वह नशे में धुत है। होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं यह घटना स्थानीय इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोग इसे सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ मारपीट को अवैधानिक बता रहे हैं।

Related posts

Deoria news : महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

Satyendra Kr Vishwakarma

UP News : मुख्यमंत्री योगी की फटकार के बाद राजस्व मामलों के निपटारे में आई तेजी, शत-प्रतिशत पहुंचा रेश्यो

Sunil Kumar Rai

डीबीटी के माध्यम से होगा गौ आश्रय स्थलों का भरण पोषण : लेकिन आड़े आ रही ये बड़ी समस्या

Rajeev Singh

अपराधियों का समर्थन करना छोड़े विपक्ष : एनकाउंटर के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव ने दिया ये जवाब

Pushpanjali Srivastava

Deoria News : रेडक्रॉस सोसाइटी और नेहरू युवा केंद्र ने वितरित की सामग्री, खिले जरूरतमंदों के चेहरे

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में लगी प्रथम ग्राम चौपाल : जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, ग्रामीणों ने रखीं ये मांग

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!