खबरेंदेवरिया

भारतीय भाषा उत्सव दिवस : बापू इंटर कॉलेज में याद किए गए महाकवि, प्रधानाचार्य संतोष चौरसिया ने किया ये आह्वान

Deoria News : देवरिया के सलेमपुर में स्थित बापू इंटरमीडिएट कॉलेज (Bapu Intermediate College Salempur) में समाज सुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार तथा महान कवि सुब्रह्मण्यम भारती (Subramania Bharati Jayanti) के जन्म जयंती दिवस के अवसर पर ‘भारतीय भाषा उत्सव’ (Bhartiya Bhasha Utsav) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मकसद आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने एवं नागरिकों में आपसी प्रेम, सद्भाव तथा मातृभाव बढ़ाने पर जोर देना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संतोष चौरसिया ने की। हिंदी शिक्षक ओम नारायण तिवारी ने भारतीय भाषाओं के इतिहास एवं समृद्धि पर प्रकाश डालते हुए सुब्रह्मण्यम भारती के जीवन वृत्त, उनकी कृतियां तथा स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रधानाचार्य संतोष चौरसिया ने अमृत महोत्सव की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को जीवन में आत्मसात करने एवं प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार, हिमांषु सिन्हा, संजय सिंह, राकेश राय, बालदेव यादव, प्रभुनाथ मिश्र, रवि प्रताप सिंह, आशुतोष पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, ईश्वर शरण श्रीवास्तव, नागेंद्र दुबे, बिकास द्विवेदी, अनिल सिंह, हिना कौसर, स्वेता मधेशिया आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने विचार रखे।

Related posts

Deoria News : हॉट बाजार में मिलेंगे एसएचजी उत्पाद, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

सख्ती का असर : डीएम के एक्शन के बाद बदला तेंदुही आंगनवाड़ी केंद्र का लुक, नया जर्जर भवन बना आकर्षक

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 200 करोड़ निवेश का लक्ष्य : हासिल करने के लिए जुटे उद्यमी और अधिकारी, शासन को भेजे गए प्रस्ताव

Abhishek Kumar Rai

जिलाधिकारी की पहल पर छात्राओं ने किया टूर : कहा-‘थैंक यू डीएम सर’

Laxmi Srivastava

DEORIA : रालोद के जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव बोले – आजादी को संरक्षित करने का संकल्प लेना ही अमृत महोत्सव है

Sunil Kumar Rai

बूथ संयोजकों के बूते निकाय चुनाव जीतेगी भाजपा : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!