खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने नामांकन केंद्रों पर देखीं तैयारियां : अधिकारियों और कर्मियों को दी ये नसीहत

Deoria News : जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के तहत जनपद के समस्त नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों तथा सदस्यों का 11 से 17 अप्रैल तक कराये जा रहे नामांकन कार्य का जायजा लेने हेतु विभिन्न नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण, कंट्रोल रूम, फॉर्म विक्रय रजिस्टर, नामांकन फार्म, आरओ/ एआरओ की उपस्थिति, आदि का निरीक्षण व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन कार्याे को सम्पन्न कराने में राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाये। सीसीटीवी कैमरा एवं हर गतिविधियों की रिकार्डिंग अनिवार्य रुप से रखें।

उन्होने आदेश दिया कि नामांकन स्थल के 100 मीटर के दायरे मे कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नही करे। उन्होने यह भी कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराए। नामांकन कार्य में जुडे सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को टीम भावना से कार्य किये जाने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नामांकन परिसर सहित सभी जगहों पर एहतियाती उपायों को पुलिस अधिकारी अपनायेगें। अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही को रोकने के लिए पर्याप्त सजगता बरतें।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद देवरिया पहुंचे। वहां पर उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस नामांकन स्थल पर नगर पंचायत पथरदेवा, बैतालपुर, तरकुलवा तथा हेतिमपुर का नामांकन किया जा रहा है।

उसके बाद जिलाधिकारी जिला पंचायत देवरिया गए। वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला पंचायत देवरिया में नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत रामपुर कारखाना, गौरी बाजार, बरियारपुर का नामांकन किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ रोहित सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। बाद में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सलेमपुर पहुंचे, जहां नगर पंचायत सलेमपुर, लार, भटनी व मझौली राज का नामांकन किया जा रहा है।

इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम न्यायिक महेंद्र कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में मांस-मछली विक्रेताओं की जांच में मिली कमियां, 4 पर कार्रवाई, विश्लेषण के लिए भेजे गए नमूने

Sunil Kumar Rai

9 को प्रदेश भर में ‘पंच प्रण’ की शपथ दिलाएगी योगी सरकार : लखनऊ और दिल्ली जाएगी हर गांव की मिट्टी, देशभक्ति से…

Rajeev Singh

Deoria news : सलेमपुर में भाजपा ने लोगों का मुफ्त हेल्थ चेकअप कराया, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

DEORIA : मंत्री संदीप सिंह ने गांव में लगाई चौपाल, इन प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण

Harindra Kumar Rai

नहीं रहे रिबेल स्टार : ‘बाहुबली’ के चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णम राजू का 83 वर्ष की उम्र में निधन, शानदार अभिनय से हासिल किया खास मुकाम

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 14 मूर्ति विसर्जन स्थलों पर चाक चौबंद रहेगी व्यवस्था : पिडरा पुल से नहीं होगा विसर्जन, डीएम और एसपी ने बनाया प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!