खबरेंपूर्वांचल

आजमगढ़ : जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव, आजम खान की जल्द रिहाई का जताया भरोसा, जानें क्या कहा

Azamgarh News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज एकतरफा पुलिस कार्रवाई से जेल में बंद पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने कहा लोकतंत्र को बचाने के लिए उठे समाजवादियों के कदम पीछे नहीं हटेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार लोगों को चिह्नित करके बुलडोजर से डराना चाहती है। खासकर विपक्षी दलों के लोगों और मुसलमान भाइयों पर दुर्भावना से बुलडोजर चल रहा है। कानपुर देहात में एक गरीब सब्जी बेचने गया और घर वापस आया, तो उसका मकान गिरा हुआ था। आजमगढ़ में एक यूनिवर्सिटी है, जिसका सम्मान न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी है। उस यूनिवर्सिटी की भी बाउण्ड्री गिरा दी गई। उन्होंने कहा कि देश कानून-संविधान से चलता है। देखा जाए, तो सबसे ज्यादा अवैध मकान भाजपाइयों के हैं।

जल्द रिहा होंगे आजम खान
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरीके से सुप्रीम कोर्ट (Supreme court of India) और हाईकोर्ट (High Court) में बहस चल रही है, बहुत जल्द मोहम्मद आजम खान जेल से बाहर आ जाएंगे। सरकार दबाव बना रही है, ताकि वह बाहर न निकल पाएं। समाजवादियों को और पूरी जनता को उम्मीद है कि उनके साथ न्याय होगा।

डर पैदा किया जा रहा है
ज्ञानवापी मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के तमाम फैसले हैं, जिसमें यह कहा गया कि पुरानी चीजों में छेड़खानी नहीं हो सकती है। क्या उन फैसलों को भी भाजपा नहीं मानेगी। मैं कोर्ट से अपील करूंगा कि कोई ऐसा काम न हो, जिससे समाज में खाई पैदा हो। जानबूझकर मुसलमान भाइयों के बीच डर पैदा करने के लिए यह काम किया जा रहा है।

चलना भी महंगा हो गया है
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कहीं गेहूं नहीं खरीदा गया। 5 बड़ी कम्पनियों ने किसानों का गेहूं खरीद लिया। अब आटा महंगा मिलेगा। गेहूं की कीमत से कम पर भूसा बिक गया। वह प्रदेश के बाहर चला गया। भाजपा राज में सरसों का तेल, पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया। सरिया, ईंट ही नहीं चलना भी महंगा हो गया है।

बजट की कमी है
अखिलेश यादव ने कहा कि किसान सम्मान निधि में घोटाले की जांच इसलिए हो रही है, क्योंकि सरकार के पास बजट नहीं है। राशन बंटना भी बंद होगा। 20 लाख ईवीएम गायब हैं। इसकी कोई जानकारी नहीं है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) की सुरक्षा और गुणवत्ता दोनों बर्बाद हैं। उन्होंने कहा कि बेकारी, गरीबी, महंगाई पर भाजपा चर्चा नहीं करती है। नौकरियां नहीं हैं। पूंजी निवेश नहीं है। रुपये की कीमत गिर गई है।

जनता को गुमराह करती है भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा नए तरीके की राजनीति कर रही है। वह जानबूझकर नफरत पैदा करती है। भाजपा जानती है, कब कौन विवाद पैदा करना है। वह उसको प्रायोजित और वित्तीय मदद भी देती हैं। भाजपा जनहित के मुद्दे नहीं, अनावश्यक साम्प्रदायिकता फैलाने वाले मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह कर रही है।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में 250 से ज्यादा लाभार्थियों ने हड़पी आवास योजना की धनराशि, नहीं कराया भवन का निर्माण, अब वसूली की कार्रवाई शुरू

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : दोयम दर्जे की ईंट से बन रहा गवर्मेंट आईटीआई, गेट बनाने में हुई तकनीकी गड़बड़ी, डीएम ने टीम गठित कर मांगी रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

कालाजार और फाइलेरिया का हाल जानने देवरिया पहुंची बीएमजीएफ टीम : सिकटिया गांव मे मरीजों से मिली, दी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया रोजगार मेले में 959 युवाओं को मिली नौकरी : जिलाधिकारी एपी सिंह ने किया शुभारंभ, दी ये सीख

Sunil Kumar Rai

सीडीओ की सख्ती : मुख्य विकास अधिकारी ने सलेमपुर – गोरखपुर मार्ग को एक महीने में पूरा करने की डेडलाइन दी, इन अफसरों से मांगा जवाब  

Sunil Kumar Rai

अयोध्या की तर्ज पर नैमिष तीर्थ को संवारेगी योगी सरकार : 88000 ऋषियों की तपोस्थली के विकास पर ये बोले संत

Rajeev Singh
error: Content is protected !!