खबरेंपूर्वांचल

Manish Gupta Muder Case : गोरखपुर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया, सरेंडर करने की फिराक में थे

Gorakhpur news : कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में गोरखपुर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में थे। लेकिन मुखबिर की सूचना पर इन सभी को गोरखपुर पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

जिन दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, उसमें इंस्पेक्टर राहुल दुबे और कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल हैं। इन सभी की गिरफ्तारी और 1-1 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। मुखबिर ने सूचना दी थी कि ये दोनों आरोपी 12 अक्टूबर को कोर्ट में सरेंडर करने जाएंगे। इसके बाद से गोरखपुर पुलिस ने जाल बिछाया और दोनों को दबोच लिया। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। दो दिन पहले ही मामले में शामिल दारोगा जगत नारायण सिंह और अक्षय कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया था। दोनों गोरखपुर में ही छिपे थे। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

27 सितंबर की घटना है
बताते चलें कि गोरखपुर के कृष्णा होटल पैलेस में 27 सितंबर की रात को कानपुर बर्रा के निवासी कारोबारी मनीष की मौत हो गई थी। माना गया कि पुलिस की बेरहमी से पिटाई की वजह से उनकी मौत हुई। तत्कालीन थानेदार जगत नरायण सिंह समेत 6 पुलिस कर्मियों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया, आरोपी पुलिस वालों पर 1 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

Related posts

Deoria News : जिला बार एसोसिएशन करेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रचार-प्रसार, लिया ये संकल्प

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने गोरखपुर में ‘विरासत गलियारा’ और एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी का लिया जायजा: संस्थाओं को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

UP Board Result 2022 : सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, टॉपर्स के लिए कही ये बात

Abhishek Kumar Rai

सरकार दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में दे रही इतनी धनराशि : जानें कौन कर सकेगा आवेदन और तरीका

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : किसान दिवस में कृषकों ने देवरिया को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की, योजनाओं की ली जानकारी

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : उद्योग केंद्रों के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर सीडीओ सख्त, 28 जून तक काम पूरा कराने के दिए आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!