उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 : मायावती ने भाजपा को याद दिलाई जिम्मेदारी, मतदाताओं से की ये अपील

Uttar Pradesh : बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है। यूपी में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 3 मार्च को राज्य में छठे चरण का चुनाव संपन्न हुआ था। अब सातवें और आखिरी चरण में 7 मार्च को वोटिंग होगी। सभी पार्टियां अपनी-अपनी सरकार बनाने के दावे कर रही हैं।

भाजपा पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा, “भाजपा कोरोना वैक्सीन व पीड़ितों को राशन देने को यूपी में चुनावी स्वार्थ की खातिर भुनाने में लगी हुई है, जबकि यह उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह बेसहारा बने नागरिकों की मदद करे। यह कर्तव्य है एहसान नहीं, किन्तु रोजी-रोजगार छीनकर मुफ्त राशन व टीका यह कैसी अजब राजनीति?”

सरकार से मुक्ति मिले

इससे पहले 3 मार्च को उन्होंने कहा, “यूपी के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर आज की वोटिंग में भी अपने एक-एक वोट के मताधिकार से रोटी-रोजी व रोजगार-युक्त अच्छे दिन के लिए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की बीएसपी सरकार बनाना सुनिश्चित करें ताकि जातिवादी, संकीर्ण सोच व तानाशाही प्रवृति वाली सरकार से मुक्ति मिल सके।”

संयम न खोएं

उन्होंने आगे कहा, “यूपी में अब तक पाँच चरण के मतदान में निराशा व हताशा के बाद विरोधी लोग अब हिंसा, अभद्रता व असभ्य आचरण आदि के हथकण्डे पर उतर आए हैं, जिससे लोगों को अपना संयम नहीं खोना है बल्कि ऐसी पार्टियों को वोट की मार के जरिए अपनी मजबूत सरकार बनाने के मिशन में डटे रहना है।“

जुमलेबाजी के चक्रव्यू में न फंसे

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “महिला सम्मन व लोगों को सुरक्षा एवं आत्म-सम्मान के साथ रोजी-रोजगार की व्यवस्था करना ही अच्छी सरकार की पहचान है, जिस मामले में केवल बीएसपी का रिकार्ड ही बेहतरीन रहा है। यह याद रखने की बात है ताकि आने वाला समय भी, वर्तमान की तरह, संकट व जुमलेबाजी के चक्रव्यू में ही न फंसा रह जाए।“

Related posts

B.ed Entrance Exam 2022 : डीएम और एसपी ने बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

UP Election-2022 : देवरिया में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, पथरदेवा और रुद्रपुर में सबसे ज्यादा प्रत्याशी अखाड़े में

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : ‘सिर्फ बसपा पर भरोसा करें यूपी के वोटर,’ मायावती ने मतदाताओं से भावुक अपील की, गिनाईं उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

शीशम और सागौन के पौधे लगा कर यूपी ने रचा कीर्तिमान : इस विभाग ने रोपे सबसे अधिक वृक्ष

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : देवरिया में गिरा दो मंजिला जर्जर मकान, मलबे में दबकर पति-पत्नी और बेटी की दु:खद मौत

Sunil Kumar Rai

बेहतर शिक्षा के लिए यूपी को 5 जोन में बांटेगी योगी सरकार : इन तीन क्षेत्रों में होंगे बड़े सुधार, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!