खबरेंनोएडा-एनसीआर

Ambedkar Jayanti 2022: भाजपा ने सामाजिक समरता दिवस मनाकर दिया ये संदेश, जानें क्या बोले सांसद डॉ महेश शर्मा

Noida News : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत नोएडा महानगर (Noida) के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर (Dr Bhimrao Ramji Ambedkar) की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। यह कार्यक्रम अम्बेडकर पार्क सेक्टर-37 में आयोजित किया गया।

भुलाया नहीं जा सकता
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) और महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर मालार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। मैट्रिक शिक्षा 1907 उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय चले गए। 6 दिसम्बर 1956 में जीवन की अंतिम सांस ली। इतने कम समय में उनके अथक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत भूमि धन्य है, जिसने ऐसे महापुरुष को जन्म दिया।

नई दिशा दी
नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने समाज में छुआछूत का अंत किया और एक नई दिशा देने का काम किया। सामाजिक समरसता दिवस के कार्यक्रम में ज़िला प्रभारी बसंत त्यागी, जिला महामंत्री चंदगिराम यादव, उमेश त्यागी, आनंद, गणेश जाटव, उपाध्यक्ष यधवीर चौहान, गिरीश कोटनाला, मंत्री चमन अवाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्लू सिंह, सुराजपाल राणा, पंकज झा, गोपाल गौड़, अशोक मिश्रा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश पहलवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमवीर अवाना, राजकुमार चौहान, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया में 200 करोड़ निवेश का लक्ष्य : हासिल करने के लिए जुटे उद्यमी और अधिकारी, शासन को भेजे गए प्रस्ताव

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : पुलिस से प्रताड़ित पीड़ित ने एसपी संकल्प शर्मा से की कार्रवाई की मांग, लगाए गंभीर आरोप

Sunil Kumar Rai

Bhupinder Singh Dies : ‘दिल ढूंढता है फिर वही’ गाने वाले भूपिंदर सिंह का 82 वर्ष की उम्र में निधन, शोक में डूबा संगीत जगत

Sunil Kumar Rai

सीडीओ का आदेश : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारी ही करें प्रतिभाग, प्रतिनिधि भेजने पर होगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

बॉर्डर और राज्यों से जुड़ी सीमा पर निगाह रखेगी योगी सरकार, किसानों को इस आधार पर मिलेगा उर्वरक, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

हेतिमपुर नगर पंचायत चुनाव : बीजेपी ने बनाई रणनीति, गिरीश चंद्र तिवारी ने मतदाताओं को दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!