खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा, देवरिया की अदालत ने सुनाया फैसला, जानें पूरा मामला

Deoria News : देवरिया की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने पत्नी की हत्या के एक मामले में पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जज ने यह फैसला मृतका की जेठानी की गवाही पर दिया है। मृतक की मां ने साल 2018 में अपने दामाद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

भलुआनी थाना क्षेत्र के सिराजुल पुत्र हफीज की शादी गोरखपुर निवासी सलमा खातून की पुत्री अजीमुल्ला से हुई थी। सिराजुल अक्सर अपनी पत्नी सलमा को मारता-पीटता था। रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर सलमा मायके में रहने लगी।

चाकू से हमला कर हत्या की
सिराजुल 21 अक्तूबर, 2018 को अपने ससुराल पहुंचा। वह सलमा को अपने साथ घर ले आया। उसने सलमा को यकीन दिलाया कि वह सुधर गया है। अब मारपीट नहीं करेगा। घर पहुंचते ही दोनों में मारपीट हो गई। अगले दिन जब सलमा अपने घर जाने लगी, तो सिराहुल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

दोषी पाया गया
सरकारी अधिवक्ता आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी आरोपी की साली खुशबू निशा की गवाही पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सिराजुल को हत्या और आर्म्स एक्ट का दोषी पाया। कोर्ट ने हत्या के मामले में आर्म्स एक्ट में 1 साल और उम्र कैद की सजा सुनाई है। यह अन्य अपराधियों के लिए सबक होगा।

Related posts

नियुक्ति : रविंद्र राय बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, आराधना महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी, इन पदों पर हुआ फेरबदल

Abhishek Kumar Rai

गोड़धोइया नाले का गोमती रिवर फ्रंट की तरह होगा कायाकल्प : गोरखपुर में जलभराव से मिलेगी निजात, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : भाजपा ने सभी मंडलों में लगाए पौधे, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कही ये बात

Abhishek Kumar Rai

Ayodhya Deepotsav 2021 : आज शाम 9 लाख दीयों से रोशन होगी अयोध्या, योगी सरकार बनाएगी नया रिकॉर्ड, देखें Photos

Sunil Kumar Rai

Prakritik Kheti Karyashala : सीएम योगी ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती कार्यशाला का किया शुभारंभ, जानें इस तरीके से खेती के फायदे और सरकार का लक्ष्य

Harindra Kumar Rai

67th National Film Awards 2021: कंगना राणावत, मनोज बाजपेई और असुरन को मिला पुरस्कार, रजनीकांत को मिला खास सम्मान

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!