खबरेंपूर्वांचल

Ayodhya Deepotsav 2021 : आज शाम 9 लाख दीयों से रोशन होगी अयोध्या, योगी सरकार बनाएगी नया रिकॉर्ड, देखें Photos

Ayodhya Deepotsav Deepawali 2021 : अयोध्या में आज छोटी दीपावली के दिन “राम की पैड़ी” पर होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए दीपों को तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि इस साल अयोध्या में 9 लाख दीपक प्रज्वलित होंगे। ये 9 लाख दीपक उन घरों का प्रतीक हैं, जिन्हें पीएम आवास योजना शहरी में गृह प्रवेश कराया गया है। अब तक हम 45 लाख गरीबों को शहर और ग्रामीण में आवास उपलब्ध करवा चुके हैं। सीएम योगी और यूपी सरकार के कई मंत्री आज शाम अयोध्या में रहेंगे।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेडडी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आज अयोध्या में रहेंगे। उन्होंने कहा, 3 नवंबर, 2021 को अयोध्या, यूपी में अयोध्या दीपोत्सव में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शामिल होऊंगा। यह उत्सव दीवाली की पूर्व संध्या पर पूरे अयोध्या शहर में 12 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेगा।

सीएम योगी ने कहा, आज चीन से आयातित मूर्तियां आनी बन्द हो गयी हैं। प्रजापति समुदाय द्वारा बनायी मूर्तियों का उपयोग किया जाने लगा है। दीपावली के दीपक विभिन्न डिजाइजनों में बनने लगे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर राज्य सरकार को 51 हजार दीपक भी नहीं मिल पा रहे थे। 

सीएम ने कहा, प्रदेश सरकार ने दीया निर्माण को प्रोत्साहित किया। इस वर्ष अयोध्या में 9 लाख दीपक जलाये जाएंगे। राज्य सरकार अयोध्या और इसके आस-पास के इलाकों के प्रजापति समाज के लोगों से ही दीपक खरीदने का कार्य करेगी।

राम की पैड़ी पर आयोजित इस भव्‍य दीपोत्‍सव कार्यक्रम में 36 हजार लीटर तेल का इस्‍तेमाल होगा। 12 हजार वॉलिंटियर आज एक नया वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाएंगे। इसे दुनिया के कोने-कोने से लोग देखेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।

साल 2017 में ही दीपोत्‍सव कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उस साल करीब 1.80 लाख दीये जलाए गए थे। 2018 में दीयों की संख्‍या बढ़कर 3,01,152 हो गई। इसी तरह 2019 में भी संख्‍या बढ़ी।

वर्ष 2019 में योगी सरकार ने अयोध्या में 5.50 लाख दीये जलाए। 2020 में 5.51 लाख दीये जले। आज 9 लाख दीप प्रज्लवन के साथ ही सारे पुरान रिकॉर्ड टूट जाएंगे। इसके साथ ही योगी सरकार एक नया कीर्तिमान भी बनाएगी। 

अवध विश्वविद्यालय की पूरी टीम बीते दो दिन से कड़ी मेहनत कर कर रही है। इसी परिश्रम का नतीजा है कि रामपैड़ी के 32 घाटों पर मंगलवार को निर्धारित संख्या में 9 लाख दीये को विधिपूर्वक रखने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया।

दीपोत्सव का मुख्य पर्व हनुमान जयंती के अवसर पर बुधवार को मनाया जाएगा। इस दीपोत्सव के मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी होंगे। इस मौके पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत केन्या, वियतनाम व ट्रिनिडाड-टुबैगो के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे।

Related posts

आधार वेरिफिकेशन में पिछड़ा देवरिया : रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंचा, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ से मांगा जवाब

Abhishek Kumar Rai

यूपी : विधान परिषद के विजयी सदस्यों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai

देवरिया : पुलिस ने सपा प्रत्याशी पिंटू समेत 11 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, समाजवादी नेता ने बताया साजिश

Abhishek Kumar Rai

88,000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के विकास के लिए सरकार संकल्पित : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस : देवरिया भाजपा ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा

Laxmi Srivastava

यूपी के करोड़ों छात्रों के लिए जरूरी खबर : स्कॉलरशिप फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, साथ रखें ये महत्वपूर्ण पेपर

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!