उत्तर प्रदेशखबरें

BREAKING : यूपी में अवैध स्टैंड माफिया पर होगा एक्शन, सीएम ने फौरन बंद कराने का दिया आदेश

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरण, नगरीय निकायों में टाउन प्लानर की तैनाती की जाए। परियोजनाओं का निर्धारण करते समय आगामी 50 वर्षों की स्थिति को ध्यान में रखा जाए। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों को विकसित होने से रोका जाए।


आज कोविड समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा कि राज्य में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड आदि को तत्काल समाप्त कराया जाए। ऐसे स्टैंड पर अवैध वसूली और माफिया एवं आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों की संलिप्तता होती है। इनकी पहचान कर बिना विलम्ब कठोरतम कार्रवाई की जाए। पार्किंग के लिए स्थायी जगह सुनिश्चित की जाए।

अतिक्रमण खत्म हो

उन्होंने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या को समाप्त करना होगा। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी व्यापार मंडलों के साथ संवाद कर इसका समाधान सुनिश्चित कराएं। पटरी व्यवसायियों के लिए स्थान का चिन्हांकन करते हुए उनके पुनर्वास की विधिवत व्यवस्था की जाए। व्यापारियों से संवाद बनाकर यह सुनिश्चित कराएं कि हर दुकान अपनी सीमा के भीतर ही हो।

व्यापारियों से संवाद करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में उतरें। शासन स्तर के विभागीय अधिकारी जिलों में जाएं। पार्किंग, यातायात आदि की व्यवस्था का आकलन करें। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर व्यापारियों से संवाद करें।

सुधार की आवश्यकता है

सीएम ने कहा कि पशुपालन विभाग की कार्रवाई में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। विभाग में शासन स्तर के अधिकारियों को जनपदों के नोडल अधिकारी के रूप में फील्ड में भेजा जाए। नोडल अधिकारी जनपदों में जाएं, गो-आश्रय स्थलों में व्यवस्था की पड़ताल करें और भूसा बैंक बनवाएं। डेयरी सेक्टर से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने के लिए नियोजित प्रयास किए जाएं। गो-तस्करी जैसे जघन्य अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

फौरन समाधान हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश कर रहीं औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार इंसेंटिव प्रदान कर रही है। ऐसे सभी प्रकरणों की गहन समीक्षा कर बिना बिलंब यथोचित समाधान किया जाए।

समय से पूरा हो काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए संचालित ‘हर घर नल योजना’ के अंतर्गत पाइप लाइन डाली जा रही है। इसी प्रकार स्मार्ट सिटी के कार्य भी हो रहे हैं। जहां पाइप लाइन डाली जा चुकी है, वहां बरसात से पहले पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों को भर दिया जाए, जिससे लोगों को असुविधा न हो। नालों की सफाई का कार्य भी समय से कर लिया जाए।

Related posts

DEORIA : लघु सिंचाई विभाग और जल निगम जल संरक्षण के लिए लोगों को करेंगे जागरूक, सीडीओ ने रैली को किया रवाना

Sunil Kumar Rai

देवरिया : गुरुग्राम से बिहार तस्करी हो रही लाखों की शराब जब्त, पुलिस ने तस्कर को पकड़ा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में भवनों को ध्वस्त करने के लिए 10 अगस्त को होगी नीलामी, फर्म और ठेकेदार ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : नर्तकी के प्यार में पागल सिरफिरे ने की आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या, 2 गिरफ्तार

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 8 जून को देंगे ये सौगात, पशुपालकों को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

Deoria News : दुष्कर्म का विरोध करने पर युवक ने युवती का कान काटा, पुलिस कर रही तलाश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!