खबरेंदेवरिया

योग जीवन को सुखमय और तनाव मुक्त बनाने की सरल प्रक्रिया है : मंत्री विजय लक्ष्मी

Deoria News : जनपद के सलेमपुर के नदावर घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नदावर धाम योग केंद्र एवम भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

इसमें योग गुरु रतन ने प्राणायाम, वज्रासन, धुनरासन, भुजंगासन, पदमासन, अनुलोम विलोम, सर्वांगासन, हलासन, महामुद्रा, कपालभाति और भद्रासन आदि योग क्रियाएं कराईं। आसनों के लाभ के बारे में जानकारी दी।

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि योग जीवन को सुखमय और तनावमुक्त बनाने की सरल और सुगम प्रक्रिया है। आज पूरा विश्व योग के दम को समझने लगा है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है कि हम योग के महत्व को समझें। भारत और प्रकृति का विकास दोनों योग के माध्यम से होगा।

उन्होंने कहा कि योग तन एवं मन और विचार एवं क्रिया के मेल का प्रतीक है। यह एक समग्र दृष्टिकोण है, जो स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संयोजन बृजेश उपाध्याय एवम विद्यासागर बरनवाल ने किया।

इस अवसर पर योग करने वालो में मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, अमरेश सिंह बबलू, अशोक पाण्डेय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, शेषनाथ, अशोक तिवारी, अजय दूबे वत्स, अनूप उपाध्याय, अवधेश यादव, धीरेंद्र प्रकाश मिश्र, अवधेश मद्देशिया, संजय गुप्ता, ओमप्रकाश बरनवाल, जितेंद्र, शैलेन्द्र, त्रिलोकी रौनियार, नरेंद्र, लक्ष्मण, भरत आदि शामिल रहे।

Related posts

Deoria News : 29 मई को हास्य कवि हंसी से करेंगे लोटपोट, जानें कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

यूपी : सीएम ने माइन मित्रा पोर्टल और ऐप का किया शुभारंभ, जानें गांवों के लिए क्यों है खास

Harindra Kumar Rai

देवरिया से दु:खद खबर : परिजन पूरी रात नदी किनारे लाड़ले का करते रहे इंतजार, सुबह शव मिलने से मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

बीजेपी किसान मोर्चा प्रशिक्षण : देवरिया में जुटे पार्टी के दिग्गज, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता बोले-तपस्वी कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा

Abhishek Kumar Rai

12 नवंबर को लगेगी लोक अदालत : साल के अंतिम आयोजन में सुलझाए जाएंगे वाद, हुई तैयारी

Rajeev Singh

खेती-किसानी : सोलर पंप की दरें हुई तय, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन और पाएं अनुदान, जानें कीमतें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!