खबरेंदेवरिया

चार्जर ने ली जान : देवरिया में मोबाइल चार्जिंग में लगाते वक्त करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Deoria News : देवरिया में एक दु:खद हादसे में मोबाइल चार्जिंग में लगाते वक्त करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई। इस दु:खद घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पूरा गांव दु:ख की इस घड़ी में परिवार के साथ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गंभीर रूप से झुलस गए

जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र (Rampur Karkhana Thana Area) के सूर्यपुरा गांव के रहने वाले राज कपूर सिंह (38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह बुधवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर पर मोबाइल को चार्ज करने के लिए चार्जर बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

मृत घोषित किया

परिजन और आसपास के लोग उन्हें लेकर फौरन जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना रामपुर कारखाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद शव परिजनों को दिया जाएगा।

खेती करते थे

राज कपूर सिंह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। घर में पत्नी और बच्चों के अलावा उनकी मां, बड़े भाई और भाभी हैं। पिताजी का स्वर्गवास हो चुका है। इस दु:खद घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां, पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस आकस्मिक मौत से सदमे में हैं। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन मृतक के बच्चों की देखभाल के लिए कोई इंतजाम जरुर करेगा।

Related posts

जिम्मेदारी : कृषि मंत्री, सांसद और सदर विधायक ने दिव्यांगजनोंं को वितरित की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में बंपर भर्ती : सभी ब्लॉक में सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के लिए 13 अक्टूबर से लगेगा कैंप, जानें योग्यता और शर्तें

Abhishek Kumar Rai

किसान मोर्चा के प्रतिनिधि सम्मेलन का आगाज : हर घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, डॉ रतनपाल सिंह बोले-अन्नदाताओं की अहम भूमिका

Sunil Kumar Rai

खास खबर : 5 साल में दोगुना हुआ यूपी का बजट, इन क्षेत्रों से हुई रिकॉर्ड इनकम, पढ़ें आंकड़ें

Sunil Kumar Rai

उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करेगी योगी सरकार : ब्लॉक और जनपद स्तर के लिए बनी योजना

Shweta Sharma

तीन दर्जन विद्यालयों में सांसद-विधायक निधि के काम अधूरे : सीडीओ ने दिया नोटिस, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!