खबरेंदेवरिया

Bhagat Singh : देवरिया भाजपा ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने इन शब्दों में किया नमन

Deoria News : ‘महज 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़ जाने वाले एक नौजवान ने आजादी की ऐसी अलख जगाई, जिसने अंग्रेजी हुकूमत के आसमान में भी सुराख कर दिया। आज हम उस नौजवान भगत सिंह (Bhagat Singh) की 115वीं जयन्ती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भगत सिंह, उनके साथी सुखदेव और राजगुरु की शहादत से हर देशवासी स्‍वाधीनता के लिए छटपटाने लगा था।’

ये बातें सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi MLA) ने न्यू कॉलोनी चौराहा स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर भाजपा देवरिया नगर मण्डल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिये उनकी शहादत ने हजारों लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन का कारण बनने के लिए प्रेरित किया। हम सभी को भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने अन्दर आत्मसात करना चाहिये।

सदर विधायक ने कहा कि आज भाजपा की सरकार देश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाकर देश के क्रांतिकारियों, शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रही है, उनको सम्मान दे रही है। मोदी सरकार ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद ए आजम भगत सिंह पर रख कर उनको श्रद्धांजलि देने के रूप में महत्वपूर्ण काम किया है।

नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि भगत सिंह देश-विदेश के युवाओं के आदर्श हैं। सम्पूर्ण देश को उनका साहस प्रेरित करता है और करता रहेगा। इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, गोविन्द मणि, दिनेश गुप्ता, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, अतुल पासवान, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, राजन शर्मा, पुनीत सिंह, ओम तिवारी, राजू शाही, संतोष शाहिल, विकास दूबे, दिलीप सिंह, जयदीप मणि, प्रवीण, आशीष, संदीप आदि रहे।

Related posts

धान खरीद घपलेबाजी में चौथी एफआईआर दर्ज : देवरिया के इन केंद्र प्रभारियों पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Ayodhya Deepotsav 2021: अयोध्या में जले 12 लाख से ज्यादा दीये, योगी सरकार ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, PHOTO SERIES

Harindra Kumar Rai

भारत की दृष्टि महिला और पुरुष को एक समान देखती है : नरेंद्र ठाकुर

Harindra Kumar Rai

वृद्ध अनुभवों की खान, हो सामाजिक उपयोग : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Abhishek Kumar Rai

Mathura Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 2 की हालत नाजुक, कार के उड़े परखच्चे

Abhishek Kumar Rai

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर लाइटिंग और बैरिकेडिंग का होगा इंतजाम : गोताखोर रहेंगे तैनात, हर तरफ होगा पुलिस का पहरा, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!