खबरेंदेवरिया

DEORIA : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन ने नीरज शर्मा को मंडल अध्यक्ष और विवेकानंद शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना, इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

Deoria News : शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के गोरखपुर मंडल के सदस्यों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत सदस्यों के परिचय से हुआ।

बराबर का मौका देता है

प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन का उद्देश्य ही प्रदेश के ऐसे नवाचारी शिक्षकों को एक मंच पर लाना है, जो कहीं और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित नहीं कर पा रहे हैं। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन अपने सदस्यों के अलावा अन्य शिक्षकों को भी बराबर का मौका देता है।

इन्हें मिला पद

इसके बाद शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के मंडल कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। जिसमें देवरिया से अध्यक्ष नीरज शर्मा, महराजगंज से महामंत्री रंजीता गुप्ता, गोरखपुर से संयुक्त मंत्री सुषमा त्रिपाठी, गोरखपुर से उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, देवरिया से कोषाध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा, महराजगंज से मंत्री नागेंद्र चौरसिया को मनोनीत किया गया।

बेहतर कार्य करें

इसके साथ ही देवरिया जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूनम सिंह एवं संध्या गुप्ता को जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपने जनपद और मंडल में शैक्षिक नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य करें।

खुशी जताई

पदाधिकारियों के मनोनयन पर मनोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राघवेंद्र वीर शाही, पूर्णिमा सिंह, अखिलेश गोस्वामी, राजेश मिश्रा, पुष्पराज तिवारी, अशोक तिवारी, आशीष गुप्ता, शोभा राय, नीतीश राय, विवेक मणि त्रिपाठी, कन्हैया प्रजापति, राणा प्रताप सिंह, तारकेश्वर विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा, रामप्रवेश आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related posts

उपलब्धि : देश में रोजाना हो रहा 20,000 करोड़ का डिजिटल ट्रांजेक्शन, पीएम मोदी ने दी बड़ी जानकारी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में जनसुनवाई में अनुपस्थित 3 बीडीओ को नोटिस जारी, सीडीओ ने ऐसे की जांच

Sunil Kumar Rai

Covid-19 Vaccination : सीएम योगी बोले – ‘कोरोना वायरस कमजोर हुआ है, पूरी तरह समाप्त नहीं,’ निवासियों से की ये अपील

Harindra Kumar Rai

बदल जाएगी देवरिया जिला अस्पताल की सूरत ! नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने दिए दर्जनों आदेश, क्या अमल कर पाएगा प्रशासन?

Sunil Kumar Rai

जानें आईटीआई देवरिया में निर्माणाधीन लैब का हाल : सीडीओ रवींद्र कुमार को जांच में मिलीं तमाम खामियां

Rajeev Singh
error: Content is protected !!