खबरेंदेवरिया

देवरिया : ज्यादा पैसे लेने की शिकायत पर रेलवे ने मांगी जानकारी, युवक ने दिया शानदार जवाब

Deoria News : देवरिया सदर रेलवे स्टेशन (Deoria Sadar Railway Station) परिसर में स्थित सुलभ शौचालय में उचित दर से ज्यादा पैसे लेने की शिकायत एक यात्री ने केंद्रीय रेल मंत्री और रेल मंत्रालय से की। इसके जवाब में सोशल मीडिया पर शिकायतों का निस्तारण करने वाली रेलवे सेवा ने यात्री से उसका पीएनआर साझा करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने इसका शानदार जवाब देकर रेल सेवा को निरुत्तर कर दिया।

यात्री देवेश सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) और रेल मंत्रालय (Ministry Of Railways) को शिकायत करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “देवरिया सदर स्टेशन परिसर में स्थित सुलभ शौचालय में 2 रुपए का बोर्ड लगा कर प्रति यात्री 10 रुपए लिए जा रहे हैं। कृपया औचक जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का कष्ट करें।“

मांगी और जानकारी

इस शिकायत के निस्तारण के लिए रेलवे सेवा ने और जानकारी मांगी। रेलवे सेवा ने लिखा, “हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर / यूटीएस नंबर) और मोबाइल नंबर DM के माध्यम से हमारे साथ साझा करें। आप अपनी शिकायत/ समस्याएं सीधे https://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी शीघ्र निवारण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।“

जिम्मेदारी आपकी है

इसके जवाब में देवेश सिंह ने लिखा, “आप स्वयं स्वतः संज्ञान लेकर भी जांच करा सकते हैं। जरूरी नहीं की प्रत्येक शिकायतकर्ता अपना PNR/UTS साझा करे। हम तो यात्री हैं साहब, ट्रेन से यात्रा कर के अपनी मंजिल पर चले जाते हैं। बाकी व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी है ,धन्यवाद।“

मामले को आगे भेजा

देवेश सिंह के जवाब के बाद रेल सेवा ने मामले को डीआरएम वाराणसी को भेज दिया है। देश-प्रदेश के रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक सुलभ शौचालयों में तय रेट से ज्यादा पैसे लेने की शिकायतें खुब आती हैं। कुछ एक मामलों को छोड़ दें, तो इनका कोई निस्तारण नहीं होता है। देखना है, जांच के बाद देवरिया सदर स्टेशन पर तय रेट में सुविधा मिलती है या नहीं।

Related posts

देवरिया पहुंचे मनोज तिवारी : स्वागत में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता, बोले बीजेपी सांसद-2024 में तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार

Abhishek Kumar Rai

खास खबरः 20 अक्टूबर को पीएम करेंगे कुशीनगर एयरपोर्ट का लोकार्पण, जुटेंगी बड़ी हस्तियां, पढ़ें अग्रेजों के जमाने के इस हवाई अड्डे की हर जानकारी

Harindra Kumar Rai

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा : दो आईएसए को नोटिस जारी, तय की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

BREAKING : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने लेखपाल और प्रभारी राजस्व निरीक्षक को किया सस्पेंड, विजिलेंस ने किया था ट्रैप

Sunil Kumar Rai

देवरिया में पेपर देते मुन्नाभाई गिरफ्तार : केंद्र व्यवस्थापक को जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस

Laxmi Srivastava

सोशल ऑडिट समीक्षा : तीन ब्लॉक में वसूली न होने से नाराज सीडीओ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, लंबित प्रकरण पर जताई नाराजगी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!