खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : 29 सितंबर को देवरिया दौरे पर आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, चौथी बार तय हुआ कार्यक्रम

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) का गोरखपुर मंडल का तीन दिवसीय दौरा फिर से शेड्यूल हुआ है। इसके मुताबिक वह 29 सितंबर को गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा वहां से सुबह 11:00 बजे देवरिया आएंगे। अगले दिन 30 सितंबर को वह कुशीनगर (Kushinagar) के दौरे पर रहेंगे।

गुरुवार सुबह आयेंगे देवरिया
उप मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर को सुबह डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से उनका काफिला देवरिया के लिए प्रस्थान करेगा। सुबह 11:00 बजे उनका देवरिया में कार्यक्रम है।

पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों संग बैठक करेंगे
यहां वह प्रदेश सरकार की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय जाएंगे तथा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से बात करेंगे। शाम को उप मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट के सभागार में वरिष्ठ अफसरों संग समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह कुशीनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।

दर्शन पूजन करेंगे
30 सितंबर को उनका कुशीनगर में भी पूरे दिन का कार्यक्रम तय है। अगले दिन 1 अक्टूबर को डिप्टी सीएम सुबह गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। उसके बाद विकास कार्यों का निरीक्षण कर पार्टी पदाधिकारियों और अफसरों संग बैठक करेंगे। शाम को वह लखनऊ के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे।

पहले भी 3 बार बना था कार्यक्रम
दरअसल इससे पहले भी तीन बार डिप्टी सीएम का देवरिया दौरा तय हुआ था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से उसे रद्द करना पड़ा था। अब एक बार फिर डिप्टी सीएम के तीन दिवसीय दौरे से उम्मीदें बंधी हैं। जिला प्रशासन और पार्टी पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं।

Related posts

देवरिया : ज्यादा पैसे लेने की शिकायत पर रेलवे ने मांगी जानकारी, युवक ने दिया शानदार जवाब

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोइयों ने दिखाया हुनर : इन स्कूलों ने बाजी मारी, सीडीओ ने किया सम्मानित

Shweta Sharma

अच्छी खबर : देवरिया में लक्ष्य से अधिक श्रमिकों का हुआ पंजीकरण, कैंप लगाकर हो रहा रजिस्ट्रेशन

Satyendra Kr Vishwakarma

‘आगामी चुनावों में हार के डर से भाजपा करा रही मोबइल हैक’ : केंद्र सरकार पर जम कर बरसे रामाशीष राय, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

देवरिया : पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश किया, कई थानों के वांटेड बदमाश पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : फसल नुकसान सर्वेक्षण में लापरवाही मिलने पर लेखपाल निलंबित, कमेटी करेगी क्षति का आकलन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!