खबरेंदेवरिया

Deoria News : प्रदेशीय महिला खेल प्रतियोगिता में चयन के लिए 28 सितंबर से होगा ट्रायल, इस उम्र वर्ग को मिलेगा मौका

Deoria News : जिला क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया है कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाने वाली प्रदेशीय महिला खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जिला एवं मण्डल स्तर पर विभिन्न खेलों में चयन / ट्रायल आयोजित होंगे।

एथलेटिक्स, बैंडमिंटन खेल के लिए जिला चयन/ट्रायल 28 सितंबर को प्रातः 10 बजे से तथा मंडलीय चयन/ट्रायल 30 सितंबर को प्रातः 10 बजे से देवरिया में आयोजित होगा।

इसी प्रकार टेनिस, हॉकी, महिला खेल के लिए जिला चयन/ट्रायल 29 सितंबर को प्रातः 10 बजे से तथा मंडलीय चयन/ट्रायल 01 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।

जनपद के समस्त प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपने स्कूल / कालेज के बालिका खिलाड़ियों को इस चयन / ट्रायल में भाग लेने के लिए समय से भेजना सुनिश्चित करें। जनपदीय चयन में केवल देवरिया के ही खिलाड़ी भाग लेंगे।

जनपद से चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन / ट्रायल में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। महिला खिलाडियों की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए आधार/जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

Related posts

DEORIA BREAKING : यूपीपीसीएल के एक और घटिया निर्माण से नाराज डीएम, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

जरूरी : पीएम किसान सम्मान निधि के लिए 31 मई तक कराएं ईकेवाईसी, देरी हुई तो रुकेगी किस्त

Abhishek Kumar Rai

Education: यूपी के स्कूलों में दो विषय की अतिरिक्त कक्षाएं चलेंगी, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

रोटरी क्लब देवरिया ने किया शिक्षकों का सम्मान : अध्यक्ष अतुल बरनवाल और सचिव डॉ विपिन बिहारी शर्मा ने गुरुजनों का जताया आभार

Sunil Kumar Rai

Deoria News : कुश्ती का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक करें आवेदन, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

इस बार भी यूपी में टूटेगा पौधारोपण का रिकॉर्ड : एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाएगी योगी सरकार, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!