उत्तर प्रदेशखबरें

BIG BREAKING : सीएम योगी ने 1 करोड़ 80 लाख छात्रों के लिए जारी की धनराशि, देखें मुख्यमंत्री का Live कार्यक्रम

Uttar Pradesh : सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश के 1 करोड़ 80 लाख छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने बेसिक शिक्षा परिषद के इन करोड़ों बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में सहायता धनराशि भेज दी है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ थोड़ी देर पहले किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वादे के मुताबिक स्कूल ड्रेस, स्वेटर, बैग और जूता-मोजा की खरीद के लिए प्रति छात्र-छात्रा 1100 रुपए की धनराशि अभिभावकों के बैंक खाते में भेज रही है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के सभी अभिभावकों को संबोधित किया।

इस मौके पर सीए योगी ने कहा, 1.80 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल ड्रेस, स्वेटर, बैग व जूता-मोजा आदि उपलब्ध कराने के लिए DBT के माध्यम से पूरी धनराशि उनके अभिभावक तक पहुंचाने का कार्यक्रम आज संपन्न हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा, भैया दूज के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इन बच्चों को बड़ी तोहफा दिया है। यह सुविधा उनके जीवन में एक नया प्रकाश देने का अभियान है। प्रदेश सरकार इस बात को लेकर पहले दिन से ही प्रतिबद्ध रही है कि हम तकनीक का उपयोग कर भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मार्गदर्शन में विगत साढ़े चार वर्षों से लगातार भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अनेक प्रयास हुए हैं। उसमें सफलता भी प्राप्त हुई है।

देखें लाइव कार्यक्रम –

Related posts

Y-20 से युवाओं को जागरूक कर रही भाजपा : देवरिया में जुटे मोर्चा के सभी पदाधिकारी, विधायक शलभ मणि ने…

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : देवरिया के 60 ग्राम पंचायतों में समूहों का गठन करेगी सीआरपी टीम, बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने किया रवाना

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया के नए सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने संभाला कार्यभार, आईआईटी और आईआईएम से की है पढ़ाई

Sunil Kumar Rai

तैयारी : योगी सरकार ने पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़ाई, साइबर क्राइम रोकने में बनाया सक्षम, जानें क्या बोले सीएम

Harindra Kumar Rai

Education: यूपी के स्कूलों में दो विषय की अतिरिक्त कक्षाएं चलेंगी, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत : डिवाइडर पार कर लग्जरी कार ने मारी टक्कर, शादी की खरीदारी कर लौट रहा था परिवार

Rajeev Singh
error: Content is protected !!