खबरेंदेवरिया

DEORIA : जिले के सभी अफसरों ने जल भराव वाले गांवों का जाना हाल, दवाएं वितरित कीं, नाव की संख्या बढ़ाई गई

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर नदियों के किनारे स्थित अस्थायी जल भराव वाले क्षेत्रों में विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों ने निरीक्षण कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह एवं एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह ने परसिया देवार तथा बिशनपुर के अस्थायी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने गांव में एंटीस्नेक वेनम के साथ पाँच-पाँच स्वास्थ्यकर्मी दोनों गांवों में अविलंब तैनात करने का निर्देश दिया। दोनों गांवों के जलभराव प्रभावित टोलों से आवाजाही के लिए नाव की संख्या बढ़ा दी गई है। कैंप आयोजित कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है। पशु चिकित्सा विभाग के दल ने पशुओं का टीकाकरण भी किया।

भदीला में पहुंचे अफसर

भदिला प्रथम गांव में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ एवं डीएसओ संजय पांडेय पहुंचे। अधिकारियों ने गांव का भ्रमण कर ग्रामवासियों से संवाद स्थापित किया और उनके विभिन्न समस्याओं का समाधान किया है। गांव स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जगह-जगह एंटी लारवा दवाओं का छिड़काव किया गया। दवा वितरण के लिए भी कैंप का आयोजन किया गया जिसमें नागरिकों ने आवश्यक दवाओं को प्राप्त किया।

इकौना गांव में दवाएं दीं

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन सिंह के नेतृत्व में राप्ती एवं  गुर्रा नदी के मध्य स्थित रुद्रपुर के ग्राम इकौना में पशुओं के एलएसडी टीकाकरण का अभियान संचालित किया गया। साथ ही पशुओं के लिए आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गांव में पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है।

रावतपार में पहुंचे वीडियो

बीडीओ लार ने रावतपार रघेन में बरसात के पश्चात हुए जलभराव एवं उससे उपजी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए ग्राम वासियों से संवाद किया। गांव में साफ-सफाई हेतु विशेष अभियान भी चलाया गया।

हर संभव प्रयास होंगे

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अस्थाई जलभराव वाले क्षेत्रों पर प्रशासन निरंतर निगाह बनाए हुए हैं। नागरिकों को हो रही और असुविधाओं को दूर करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Related posts

BIG NEWS : विधायक जय प्रकाश निषाद सड़क दुर्घटना में घायल, कृषि मंत्री ने अस्पताल पहुंच जाना हाल

Rajeev Singh

Deoria News : जिलाधिकारी ने योग दिवस के लिए विभिन्न विभागों को दिया टारगेट, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Harindra Kumar Rai

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया और रेड क्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों को बांटा कंबल, सीडीओ ने की प्रशंसा

Shweta Sharma

प्रयास : ईएमसीटी और वूमेन ऑन व्हील ने लोगों को किया जागरूक, जगा रहे शिक्षा की अलख

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया नगर पालिका के वार्डों की चौहद्दी पर उठे सवाल, निवासियों ने दर्ज कराईं आपत्तियां

Abhishek Kumar Rai

सड़क सुरक्षा माह का समापन : देवरिया में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य हुए सम्मानित, किया सराहनीय कार्य

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!