खबरेंदेवरिया

Deoria news : जल जमाव से परेशान लोगों और कांग्रेस ने किया जल सत्याग्रह, नहीं निकला समाधान तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Deoria news : देवरिया जिले के भाटपार रानी कस्बे में जल निकासी नहीं होने से परेशान मोहल्ले के आम लोग और कांग्रेस के पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं ने जल सत्याग्रह कर विरोध जताया। इन सभी का कहना है कि बार-बार आवाज उठाने के बावजूद चेयरमैन, स्थानीय प्रतिनिधि और प्रशासन इस गंभीर समस्या का हल नहीं निकाल रहा।

भाटपार रानी के वार्ड नंबर 10 में वर्तमान चेयरमैन के मकान के पीछे जलभराव के कारण लोगों का जीवन नरकीय हो गया है। मोहल्ले वासियों के बार – बार निवेदन और मांगों के बावजूद भी कोई सुधि लेने वाला नहीं है।

बीमारियों का खतरा है

यह हाल तब है जबकि नगर के साथ ही मोहल्ले और खुद चेयरमैन के मकान के नाली का पानी भी इसी में बहाया जाता है, जिससे संक्रामक बिमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। सड़े गले कीचड़ में बिमारियों का गर्भ है, जो बुखार, टाइफाइड जैसी बीमारियों की जननी है।

चुनाव का बहिष्कार करेंगे

इस समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने जल सत्याग्रह कर अपनी मांग रखी और जल्द जलनिकासी की मुकम्मल व्यवस्था न होने पर नगर पंचायत चुनाव में वोट नहीं करने और वार्ड में प्रत्याशियों के प्रवेश पर विरोध करने की भी बात कही।

ये रहे शामिल

जल सत्याग्रह में कांग्रेस पार्टी के युवा नेता सलीम अली, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ऋषि प्रताप सिंह, श्याम सुन्दर सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह, शेषनाथ चतुर्वेदी, जुनेद अली, अजय प्रताप सिंह, विनोद तिवारी, क्रान्ति गुप्ता, राजकिशोर दूबे, अनिल सिंह, रामसेवक सिंह, मार्कण्डेय सिंह, मुन्ना पांडेय, बाबूलाल गुप्ता, रामनक्षत्र पटेल, कमला सिंह, मुस्लिम मंसूरी, राजकुमार बर्नवाल, शम्भू बरनवाल, सूरज गुप्ता, डिंकल वर्मा व गुडमैन आलम सहित दर्जनों परिवारीजनों ने समस्या निराकरण की गुहार लगाई।

Related posts

तैयारी : देवरिया और कुशीनगर समेत 24 जिले अति संवेदनशील सूची में शामिल, निपटने के लिए सीएम ने बनाया प्लान

Harindra Kumar Rai

देवरिया : जिले में 2100 पुलिसकर्मी और 1100 होमगार्ड करेंगे बैलेट पेपर से मतदान, ये है प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : देवरिया के स्कूलों में शुरू हुई स्मार्ट क्लास, रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक बन कर हुआ तैयार

Satyendra Kr Vishwakarma

महिलाओं को सशक्त करेगा नारी शक्ति वंदन विधेयक : अलका सिंह

Shweta Sharma

डीएम और एसपी ने अतिसंवेदनशील बूथों का लिया जायजा : अराजक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह चुने गए प्रदेश के सबसे बेहतरीन जिलाधिकारी, मगर खराब प्रदर्शन की लिस्ट में जनपद के दो थाने

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!