खबरेंदेवरिया

डीएम और एसपी ने अतिसंवेदनशील बूथों का लिया जायजा : अराजक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh 6) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने सोमवार को नगर पंचायत निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत सलेमपुर नगर पंचायत के अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दोनों अधिकारियों ने कहा कि मतदाता बिना किसी दबाव एवं भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने मतदान केंद्र को वोटर फ्रेंडली बनाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी सोमवार अपराह्न सर्वप्रथम सलेमपुर स्थित मतदान केंद्र बापू इंटर कॉलेज पहुंचे। उक्त केंद्र पर छह बूथ बनाये गए हैं। उन्होंने बूथ संख्या के दृश्य संकेतक लगाने के निर्देश दिए। डीएम जेपी सिंह कहा कि मतदाताओं को अपनी बूथ संख्या आसानी से दिखना चाहिए।

जिलाधिकारी ने चुनावी इतिहास एवं एलआईयू रिपोर्ट के आधार पर ऐसे समस्त व्यक्तियों की निगरानी करने के निर्देश दिए, जो चुनाव में मतदाता को डरा-धमका कर प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने एसडीएम से शस्त्र को जमा कराने तथा 107/16 के तहत की जाने वाली कार्यवाही को तेज करने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को भयरहित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र लिटिल फ्लावर स्कूल तथा माता अष्टभुजी लघु माध्यमिक विद्यालय में बने बूथों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने धूप एवं लू के दृष्टिगत वोटरों को छायादार शेड एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने स्थानीय युवाओं से संवाद कायम कर उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र का बहुमूल्य उपहार है, इसका प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सात पुलिसकर्मी एवं 12 होमगार्ड वर्दी में तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने धमकाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संवेदनशील बूथों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसपी ने मतदाताओं से भय रहित होकर मतदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर एसडीएम अरुण कुमार सीओ देवानंद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

डीएम एवं एसपी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को मझौलीराज स्थित बलभद्र नारायण इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उक्त केंद्र को सलेमपुर, लार, मझौलीराज एवं भटनी के लिए स्ट्रांग रूम बनाने के लिए चिन्हित किया गया है तथा इन चारों नगर निकायों की मतगणना भी यही होगी।

जिलाधिकारी ने मौसम को ध्यान में रखते तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व शौचालय आदि की सुविधा को दुरुस्त रखा जाए। काउंटिंग के दौरान प्रत्याशियों द्वारा नामित प्रतिनिधियों की संभावित संख्या के दृष्टिगत समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related posts

डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल : जनपदवासियों को दिलाया ये भरोसा

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी ने पुलिस भर्ती के 1148 चयनितों को बांटे नियुक्ति पत्र : अभ्यर्थियों की कामयाबी पर कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

देवरिया नगर पालिका के 33 वार्डों का हुआ परिसीमन : बदल गया बहुत कुछ, जानें सभी वार्ड और उनमें शामिल क्षेत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए मिड डे मील के सैंपल : देवरिया में 500 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों को किया जागरूक

Rajeev Singh

DEORIA : लोगों को सुरक्षित खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए चला अभियान, लिए गए 3 सैंपल

Rajeev Singh

अपराधियों का समर्थन करना छोड़े विपक्ष : एनकाउंटर के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव ने दिया ये जवाब

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!