खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया में गिरा दो मंजिला जर्जर मकान, मलबे में दबकर पति-पत्नी और बेटी की दु:खद मौत

Deoria news : देवरिया में सोमवार की भोर में एक पुरानी जर्जर मकान गिरने से मलबे में दबकर पति- पत्नी और बेटी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीमों ने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।

घटना के बाद से भारी संख्या में लोग मौके पर जुटे हैं। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रशासन और पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक शहर के अंसारी रोड में कुलदीप बरनवाल का काफी पुराना जर्जर दो मंजिला मकान स्थित है। इस जर्जर मकान में काफी समय से दिलीप (35 वर्ष) पुत्र गोपाल अपनी मां, पत्नी चांदनी (30 वर्ष) और 2 साल की बेटी पायल रहते थे। दोनों मजदूरी कर जीवन चलाते थे। रविवार की रात पति पत्नी और बच्ची नीचे के तल पर एक पास कमरे में सोए थे। इसी दौरान आज भोर में मकान गिर गया और तीनों मलबे में दब गए।

दो मंजिला मकान गिरने से काफी तेज आवाज हुई। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने ही डायल 112 को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने फौरन वरिष्ठ अफसरों को इस बारे में जानकारी दी। दिलीप की मां प्रभावती (65 वर्ष) घायल हुई हैं।

सूचना मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा, सीओ श्रीयश त्रिपाठी और अन्य अधिकारी दमकल की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने जेसीबी की मदद ली और करीब 2 घंटे के प्रयास के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला गया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मलबा हटाने का काम जारी है।

SDM देवरिया सदर सौरभ सिंह ने बताया कि देर रात 3 बजे के आसपास अंसारी रोड पर पर एक सैकड़ों साल पुराना मकान गिर गया। इसमें 3 लोग मृत पाए गए हैं। ज़िला प्रशासन, पुलिस विभाग और दमकल विभाग के लोगों ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला।

Related posts

AOA Election : गोल्फ सिटी में पहली बार एओए के चुनाव हुए, देखें विजेताओं की लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी ने किया मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज : नारी शक्ति को लेकर कही ये बड़ी बात

Shweta Sharma

एकेटीयू : कुलपति प्रो पीके मिश्रा ने एनसीआर के सम्बद्ध संस्थानों की समस्याएं सुनीं, इन कोर्स में पढ़ाई का पैटर्न बदलेगा

Abhishek Kumar Rai

जल्द होगा सलेमपुर बस स्टैंड का शिलान्यास : खुखुंदू बनेगा ब्लॉक, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Sunil Kumar Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उदघाटन

Abhishek Kumar Rai

कौशल विकास का हाल : सीडीओ ने शून्य प्रगति वाली संस्था पर लिया एक्शन, अन्य को मिली एक हफ्ते की डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!