खबरेंदेवरिया

दुःखद : देवरिया में इंजेक्शन लगवाने से युवक की मौत, परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

Deoria news : देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बरियारपुर पुलिस को तहरीर देकर एक मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से युवक की जान गई।

कीड़े ने काट लिया था

जानकारी के मुताबिक जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरौरा गांव का रहने वाला अनूप यादव (18 वर्ष) पुत्र हरेंद्र यादव देवरिया शहर में रहकर पढ़ाई करता था। छुट्टियों में वह घर गया था। घर पर गुरुवार को उसे किसी कीड़े ने काट लिया। अनहोनी की आशंका से वह अपने एक दोस्त के साथ बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के पगरा बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर गया।

मृत घोषित किया

परिजनों ने शिकायत में कहा है कि मेडिकल स्टोर पर तैनात व्यक्ति ने छात्र को इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे उल्टी व दस्त होने लगा। परिवार के लोग और करीबी उसे फौरन लेकर जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम

इस दुखद घटना से परिवार आहत है। अनूप की मां और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण भी इस दुख से दुखी हैं। सगे- संबंधी और करीबी परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस अविलंब मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ करवाई करे।

Related posts

फसल नुकसान होने पर 72 घंटे में टोल फ्री नंबर पर दें सूचना : देवरिया में इन केंद्रों पर तैनात कर्मी करेंगे मदद

Swapnil Yadav

Dhanteras 2022 : आरोग्य भारती ने सिंघई गांव में स्वास्थ्य के देवता की पूजा-अर्चना की, विधि-विधान से मनाई जयंती

Sunil Kumar Rai

यूपी में 2023-24 में 61.70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड कराए जाएंगे वितरित : योगी सरकार ने किसानों के लिए 101000.93 करोड़ की व्यवस्था की

Sunil Kumar Rai

जूट का सामान तैयार कर समूह की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर : प्रशिक्षण के बाद खुलेंगे अपार संभावनाओं के द्वार

Swapnil Yadav

जिलाधिकारी ने सहोदर पट्टी में सुनीं जनसमस्याएं : ग्रामीणों को दिलाया ये भरोसा, पात्रों को बांटे प्रमाणपत्र

Sunil Kumar Rai

देवरिया : 20 फरवरी से शुरू होगा दूसरा प्रशिक्षण अभियान, कार्मिक करेंगे मतदान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!