खबरेंदेवरिया

देवरिया से दु:खद खबर : प्यार में पागल चाचा-भतीजी ने जहर खा कर दी जान, इस वजह से उठाया कदम

Deoria News : देवरिया जिले से एक स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। जनपद के बरहज थाना (Barhaj Thana) क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में चाचा- भतीजी ने प्यार में पागल होकर सोमवार को जहर खाकर अपनी जान दे दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती की मौत इलाज के दौरान हुई।

जानकारी के मुताबिक जिले के बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा और भतीजी का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन सामाजिक बंदिशों की वजह से उनका प्यार मुकम्मल नहीं हो पा रहा था। ऊपर से दोनों पर पारिवारिक दबाव था। इससे दुखी होकर सोमवार को दोनों ने गांव के खेत में जहर खा लिया।

जिला अस्पताल भेज दिया
जहर खाने के बाद बदहवास हालत में युवती जब घर पहुंची, तो उसने सारी बात परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। मगर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

दाह संस्कार कर दिया
जानकारी के बाद जब युवक के परिजन खेत में पहुंचे, तो वह मृत हालत में मिला। परिजनों ने आनन-फानन में उसका दाह संस्कार कर दिया। पूरे गांव और इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। लोग रिश्तों की दुहाई दे रहे हैं। 2 मौतों से परिवार और गांव में मातम मचा हुआ है। परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

युवती को बहुत समझाया
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक अपनी पट्टीदारी की भतीजी से प्रेम कर बैठा। दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे। बहुत दिनों तक युवती के परिजन इससे अंजान रहे। लेकिन जब उनको कुछ दिन पहले इसकी भनक लगी, तो उन्होंने युवती को समझाने की कोशिश की।

जहर खरीद कर लाया
परिवार के लोगों ने युवक को भी रिश्तों की दुहाई दी और इसे असामाजिक बताया। लेकिन दोनों एक दूसरे के प्यार में अंधे हो गए थे। एक दूसरे से जुदा होने के डर से सोमवार को उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक बाजार से सल्फास की गोली खरीद कर लाया और कॉल कर युवती को खेत में बुला लिया।

जहर खा लिया
इसके बाद पहले प्रेमी ने प्रेमिका को सल्फास की गोली खिलाई, बाद में खुद गोली निगल ली। थोड़ी देर में वह अचेत होकर खेत में गिर पड़ा। जबकि युवती बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। परिजनों ने पूछताछ की, तो सारी सच्चाई सामने आई। गांव में इस तरह की चर्चा है कि दोनों शादी करने के लिए भी तैयार थे, मगर सामाजिक बंधनों के कारण यह संभव न था और दोनों ने जान दे दी।

तहरीर नहीं मिली
एसओ जयशंकर मिश्र ने बताया कि जहर खाने से एक युवती की अस्पताल में मौत हुई है। उसी गांव के एक अन्य युवक की भी मौत की जानकारी मिली है। लेकिन अब तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आती है, तो उसकी छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

देवरिया : दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sunil Kumar Rai

यूपी के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार : परिषदीय विद्यालयों को किया जाएगा अपग्रेड, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

अमृत महोत्सव : लोक निर्माण विभाग देवरिया ने तिरंगा यात्रा निकाल जगाई देशभक्ति की अलख

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में परिवार आईडी के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार : अब तक मिले 78 हजार आवेदन, लाइव डेटाबेस से हर फैमिली…

Abhishek Kumar Rai

देवरिया से दु:खद खबर : पुत्री को बचाने गए पिता की करंट लगने से मौत, सदमे में परिजन

Sunil Kumar Rai

एडीएम प्रशासन ने जाना ज्वाइंट एक्शन प्लान का हाल : जानें देवरिया में नशे के कारोबार पर कैसे लगेगी लगाम

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!