खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक की नौकरी पाने और दूसरों को दिलाने वाले गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, सलाखों के पीछे मास्टरमाइंड

Deoria news : फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक की नौकरी पाने और फिर अन्य को नौकरी दिलाने वाले एक गैंगस्टर की 3 करोड रुपए की संपत्ति पुलिस- प्रशासन ने कुर्क कर ली है। जालसाजी के कारोबार से आरोपी ने गोरखपुर और देवरिया में करोड़ों की संपति खड़ी की थी। फिलहाल यह आरोपी फर्जी शिक्षक जेल में है।

सिद्धार्थनगर में दर्ज है केस

इस आरोपी के खिलाफ सिद्धार्थनगर के मोहाना थाने में केस दर्ज है। सिद्धार्थनगर की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी का निजी स्कूल, मकान और वाहन कुर्क किया है। पुलिस के मुताबिक करीब तीन करोड़ की संपत्तियों को कुर्क किया गया है।

मोटी रकम वसूलता था

बताते चलें कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले भाटपाररानी थाना क्षेत्र के कुईचवर निवासी राकेश सिंह के खिलाफ सिद्धार्थनगर के मोहाना थाने में मामला पंजीकृत हुआ था। राकेश सिंह पर आरोप है कि उसने खुद जाली प्रमाण पत्रों से नौकरी ली और फिर बाद में गिरोह बनाकर फर्जी प्रमाण पत्र पर लोगों को नौकरी दिलाने लगा। इसके बदले में वह मोटी रकम वसूलता था।

जांच शुरू हुई

मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने उसकी संपत्तियों की जांच शुरू की। मोहाना थानाध्यक्ष ने सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी को भेजी आख्या रिपोर्ट में बताया है कि प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत राकेश के पास आ का कोई दूसरा स्रोत नहीं है। ऐसे में उसके पास करोड़ों की संपत्ति अवैध है।

कार्रवाई का दिया था आदेश

थानाध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने अवैध गतिविधियों में शामिल होकर अपने और अपनी माता के नाम से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। यह उसकी आय से अधिक है। इस पर डीएम ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था।

ये संपत्ति कुर्क हुई

शनिवार को सिद्धार्थनगर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी का गोरखपुर की बिछिया कॉलोनी में स्थित मकान, फॉर्च्यूनर वाहन तथा भाटपाररानी में कुईचवर गांव के पास स्थित जगदीश सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को कुर्क कर लिया। इससे पहले मुनादी की प्रक्रिया पूरी हुई। भाटपाररानी तहसीलदार को संपत्ति का रिसीवर बनाया गया है।

ये रहे मौजूद

कुर्की की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार भाटपाररानी चंद्रशेखर, मोहाना थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह,  बनकटा के थानाध्यक्ष दिलीप सिंह और पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

गोरखपुर के विकास में सिन्धी समाज का त्याग अद्भुत : सीएम ने चालिहा पर्व के शुभारम्भ पर दीं शुभकामनाएं

Sunil Kumar Rai

बसों का किराया 10 प्रतिशत कम करेगी योगी सरकार : संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को मिलेंगी ये रियायत

Abhishek Kumar Rai

विभाजन विभीषिका दिवस : देवरिया भाजपा ने मौन जुलूस निकाल बंटवारे के बलिदानियों को किया नमन, सांसद और विधायक ने की अगुवाई

Sunil Kumar Rai

यूपी : करोड़ों निवासियों को मिलेगी स्वच्छ हवा, बुंदलेखंड में शुरू होगा खास खेती का पायलट प्रोजेक्ट, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने हेल्थ सेंटर पकड़ी लाला और पुरैना का किया निरीक्षण : दोनों सीएचओ पर हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

DEORIA : क्षेत्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का देवरिया में जोरदार स्वागत, मंत्री-विधायक ने की अगवानी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!