खबरेंदेवरिया

PM Modi 72nd Birthday : भाजयुमो ने सलेमपुर में रक्तदान कर मनाया पीएम का बर्थडे, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा बोले-देश के सपने साकार हो रहे

Salempur news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सलेमपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल में रक्तदान कर पीएम का बर्थडे मनाया।

रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि भाटपाररानी से भाजपा विधायक सभाकुंवर कुशवाहा (Sabha Kunwar Kushwaha MLA Bhatparrani) ने कहा कि देश के सपने साकार हो रहे हैं। पीएम के बर्थडे पर देश के हर कोने में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जा रहा है।

2 अक्टूबर तक चलेंगे कार्यक्रम

भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने काशी को नया रूप दिया, भारत का विकास हो रहा है, आत्मनिर्भर की परिकल्पना साकार होगी। आज भारत की पहचान वैश्विक स्तर पर है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने बताया कि बीजेपी का सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा। संयोजक प्रशांत कुमार तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सैंकड़ों ने किया रक्तदान

मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि आज से 2 अक्टूबर तक नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। रक्तदाता विवेक सिंह विशेन, गौरव पांडेय, विकास सिंह परमार, सूर्यकांत मिश्र, रूप शुक्ला, सिद्धार्थ वर्मा, हिमांशु मिश्र सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, रविन्दर श्रीवास्तव, विनय पांडेय,अजय दूबे वत्स,संजय तिवारी, त्रिवेणी गुप्ता, विनोद ठठेरा, संजय श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, उमाकांत मिश्र, धर्मबीर सिंह, हिमांशु मिश्र, अनूप उपाध्याय, अजय गौतम आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवरिया : भाजपा ने 525 किसानों को पौधा देकर सम्मानित किया, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

Deoria News : बरसीपार और शामपुर में बच्चों ने स्वच्छता के लिए किया जागरूक, रैली निकाल कर दिया यह संदेश

Rajeev Singh

जनपद स्तरीय खेलों का हुआ समापन : कुश्ती में बैतालपुर के पहलवानों ने दिखाया दम, देखें सभी विजेताओं की लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

आधी रात में हुई सुनवाई : हाईकोर्ट ने तेजिंदर बग्गा को दी राहत, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

भाजपा ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की याद में लगाए पौधे : कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai

प्लास्टिक कचरा से मुक्त होने वाले ग्राम पंचायत होंगे सम्मानित : सामुदायिक शौचालयों में बंद मिला ताला तो… जानें डीएम ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!