खबरेंदेवरिया

Deoria news : महिलाओं को मिला सामान बनाने का प्रशिक्षण, नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रहा अभियान

Deoria news : सिडबी (Small Industries Development Bank of India) ने 50 महिलाओं के लिए प्रायोजित “स्वावलंबन स्वाभिमान अभियान” के तहत राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के सोंदा स्थित लाइवलिहुड बिसनेस इन्क्युबेटर में जिलाधिकारी द्वारा उद्घाटित 6 दिवसीय ODOP ट्रेनिंग प्रोग्राम के दूसरे दिन “पोंचों” और “मायिक्रोन’ पर आधारित वस्तुओं के निर्माण का प्रशिक्षण दिया।

सुबह के प्रारंभिक सत्र में उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र, देवरिया अभय कुमार सुमन ने महिलाओं से मिलकर सफल उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। अपर सांख्यिकी अधिकारी जितेन्द्र गौतम ने प्रशिक्षणार्थियों को विश्वकर्मा सम्मान योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।

क्षेत्रीय प्रबंधक, इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन जेपी जायसवाल ने उद्योग स्थापना और प्रोत्साहन में इंडस्ट्री एसोसिएशन की भूमिकाओं की चर्चा की। एनएसआईसी के तकनीकी प्रबंधक रोहित ने बताया कि ये कार्यक्रम 10 सितम्बर तक चलेगा और हर प्रशिक्षणार्थी को कार्य शुरू करने के लिए टूल किट का वितरण भी किया जायेगा। इस अवसर पर माइक्रो फाइनेंस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सीईओ सुधीर सिन्हा ने बताया कि सिडबी द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन 6 अन्य जिलों में भी हुआ है।

Related posts

Deepawali 2021 : यूपी में 24 घंटे मिलेगी बिजली, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

यूपी सरकार ने खोला खजाना : नगरीय सुविधाएं होंगी और बेहतर, महाकुंभ होगा महाभव्य

Laxmi Srivastava

हिंदी में शुरू हुई MBBS की पढ़ाई : गृह मंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ, इंजीनियरिंग की किताबों का 8 भाषाओं में हो रहा अनुवाद

Harindra Kumar Rai

रूस-यूक्रेन युद्ध : जंग की जद से स्वदेश लौटे 15 हजार छात्र, 76 उड़ानें संचालित हुईं, इन देशों के जरिए हुई वापसी

Abhishek Kumar Rai

यूपी के युवाओं के सपनों में रंग भरेंगे सैनिक स्कूल : हर मंडल में प्रस्तावित विद्यालय बनेंगे इसका जरिया

Shweta Sharma

BIG NEWS : बच्चों को बाल विवाह और बाल श्रम से बचाएगी टास्क फोर्स, हर सूचना पर होगा एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!