खबरेंदेवरिया

चिंताजनक : देवरिया में विकास विभाग में लम्बित डेढ़ दर्जन रिट याचिकाएं, सीडीओ ने 5 दिन में शपथ पत्र दाखिल करने का दिया आदेश

Deoria news : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार को विकास विभाग में लम्बित सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India), उच्च न्यायालय और अन्य न्यायालयों में लम्बित रिट याचिकाओं की समीक्षा की। इसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारी (विकास विभाग) उपस्थित थे।

समीक्षा की गई

समीक्षा में पाया गया कि उपायुक्त श्रम रोजगार देवरिया कार्यालय में 2 प्रकरण इन्स्ट्रक्शन दाखिल करने के लिए लम्बित हैं। जिला विकास कार्यालय देवरिया में 01 प्रकरण प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के लिए लम्बित है। जिला समाज कल्याण अधिकारी देवरिया कार्यालय में 2 प्रकरण प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के लिए लम्बित हैं।

इन विभागों में लंबित हैं

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया कार्यालय में 1 प्रकरण प्रत्यावेदन निस्तारण के लिए कार्यालय स्तर पर लम्बित है। कुल 6 प्रकरण प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने के लिए पेंडिंग हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया कार्यालय में 10 प्रकरण में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया गतिमान है। जिला पंचायत राज अधिकारी देवरिया कार्यालय में 1 प्रकरण अवमानना एवं 1 प्रकरण प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने की कार्रवाई चल रही है।

5 दिन में दाखिल करें पत्र

इन सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि 5 दिन के अन्दर अपने-अपने कार्यालय स्तर पर लम्बित रिट याचिकाओं में प्रतिशपथ पत्र दाखिल करायें, जिससे अवमानना की स्थिति उत्पन्न न होने पाये। यदि किसी भी विभाग में न्यायालय की अवमानना की स्थिति उत्पन्न होती है, तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

देवरिया में हुआ सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण : डीएम ने अफसरों संग देखा, इस रैली को किया रवाना

Abhishek Kumar Rai

बसंतोत्सव प्रकृति के उल्लास का पर्व है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Rajeev Singh

यूपी के 1.91 करोड़ छात्रों को तोहफा : सीएम योगी ने अभिभावकों के खाते में फंड ट्रांसफर किया, इस काम में होगा इस्तेमाल

Harindra Kumar Rai

कृषि मंत्री की पहल पर अमेरिका के इंवेस्टर पहुंचे देवरिया : न्यू टेक्नोलॉजी से बदलेंगे जिले की तस्वीर

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के बदमाश पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई : डीएम ने 6 महीने के लिए जिला बदर किया, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

अजब-गजब : बारात न ले जाने से दुःखी दोस्त ने दूल्हे को भेजा 50 लाख का मानहानि नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!