खबरेंदेवरिया

पहल : मानवाधिकार सहायता संघ करेगा पीड़ितों की मदद, अध्यक्ष ने उठाई बड़ी जिम्मेदारी, सलेमपुर में बैठक कर बनी योजना

Salempur news : देवरिया जिले के सलेमपुर में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में मानवाधिकार सहायता संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार योगी ने कहा कि हमारा संगठन प्रत्येक पीड़ित की मदद करेगा।

संचालन लार ब्लॉक अध्यक्ष मोहन यादव ने किया। अखिलेश कुमार योगी ने सभी पदाधिकारियों से अपने जिले के पीड़ित व्यक्तियों की सूचना उपलब्ध कराने को कहा, जिससे उसकी सहायता की जा सके।

बीमारी से हुई मौत

बताते चलें कि ब्लॉक भागलपुर के सुकरौली गांव में एक मजदूर की मौत और 15 दिन बाद पुत्र धनूप कुमार की गंभीर बीमारी से मृत्यु हो गई। मौत की सूचना पर जिला कोषाध्यक्ष रामप्रवेश के माध्यम से सभी पदाधिकारियों ने मिलकर के चंदा एकत्रित कर पीड़ित परिवार में पहुंच कर मदद की।

 इन्होंने की मदद

इसमें सुकरौली ग्राम प्रधान  फूलमती देवी पत्नी विजय उर्फ हंटर यादव व पीड़ित परिवार की सविता देवी देवी पत्नी स्वर्गीय संजय प्रसाद पुत्र स्व धनुप कुमार, पुत्री शिल्पी व डिंपी, रामनक्षत्र प्रसाद, श्याम बली प्रसाद, रामप्रवेश प्रसाद, अदालत प्रसाद, जयपती प्रसाद, राजपति प्रसाद, दीनदयाल, मनोज कुमार, राजू कुमार, सतीश प्रसाद, संदीप प्रसाद, गोविंद कुमार इत्यादि ने मदद की।

शादी कराने की जिम्मेदारी ली

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार योगी ने पीड़ित परिवार की बच्चियों संगठन के माध्यम से शादी कराने की जिम्मेदारी ली। साथ ही सरकारी योजनाओं के तहत लाभ दिलवाने  का संकल्प लिया।

मदद करेंगे

जिला मीडिया प्रभारी रामप्रवेश, जिला महामंत्री सुनील कुमार, अमिताभ भगत, लार ब्लाक अध्यक्ष मोहन लाल यादव, प्रभारी बीरबल यादव, डॉ जियूत साहनी, रमाकांत गौड़, अवधेश आदि लोगों ने भी पीड़ित परिवार को मदद करने का आश्वासन दिया।

Related posts

Surya Grahan 2022 : 25 अक्टूबर को होगा सूर्य ग्रहण, देश के इन हिस्सों में नहीं देगा दिखाई, 5 साल बाद बनेगा अगला संयोग

Shweta Sharma

बच्चों की दीपावली : आरएल एकेडेमी के छात्रों ने मर्यादा पुरुषोत्तम को रंगोली में उकेरा, सेंट जॉन स्कूल में हुई प्रतियोगिता

Rajeev Singh

देवरिया भाजपा ने कलश में जमा किया मिट्टी और चावल : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी की अगुवाई में पूरे जिले में चला अभियान

Rajeev Singh

Deoria News : भाजपा देवरिया ने महात्मा गांधी को किया याद, अलका सिंह बोलीं – अंग्रेजी हुकूमत की ता‍बूत में आखिरी कील था भारत छोड़ो आंदोलन

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने की एक्शन टेकेन की समीक्षा : भलुअनी और रामपुर कारखाना के अलावा सभी ब्लॉक को नोटिस जारी, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

गोड़धोइया नाले का गोमती रिवर फ्रंट की तरह होगा कायाकल्प : गोरखपुर में जलभराव से मिलेगी निजात, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!