खबरेंदेवरिया

Deoria News : स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, खाद्य विभाग की जांच में मिली गड़बड़ी

Deoria News : सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के दिए गए निर्देशों तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap SIngh) के आदेशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया के खाद्य विभाग ने रीयूज्ड कुकिंग ऑयल के ऊपर अभियान चलाया।

टीम ने गौरी बाजार चौराहे पर कुल 15 स्ट्रीट फूड वेंडर्स, फूड कोर्ट्स तथा समोसा पकौड़ी इत्यादि बनाने वाले छोटे खाद्य कारोबार कर्ताओं के रीयूज्ड कुकिंग ऑयल की जांच DOM 24 मशीन से की गई। जांच में 14 खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के TPM (टोटल पोलर मटेरियल) 20 से नीचे पाए गए तथा एक खाद्य पदार्थ विक्रेता का टीपीएम 25 पाया गया, जिसका 1 लीटर तेल मौके पर ही नष्ट कराया गया।

मौके पर उपस्थित जनसमूह को बार-बार खाद्य तेलों के लगातार प्रयोग एवं उससे उत्पन्न होने वाले हानिकारक दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया। टीम ने उन्हें बताया कि वर्तमान में इस प्रकार के तेल में तले हुए खाद्य पदार्थों से गंभीर बीमारियां हो रही हैं। इसलिए तेल का अधिकतम उपयोग केवल तीन बार होने के उपरांत उसको नष्ट कर दिया जाए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव एवं खाद्य सहायक राम भरत शामिल रहे। 

Related posts

चाइल्ड लेबर्स के लिए योगी सरकार ने शुरू की बाल श्रमिक विद्या योजना : इन 20 जिलों के हजारों बच्चों को मिल रहा लाभ, अब 75 जनपदों…

Shweta Sharma

Admission : आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 4 सितंबर, हर संस्थान के लिए लागू होंगी तिथियां

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : हर्ष फायरिंग मामले में डीएम ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया, हथियार फौरन जमा कराने के दिए आदेश, जानें पूरा प्रकरण

Sunil Kumar Rai

यीडा में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़ : 175 एकड़ भूमि में हो रही अपैरल पार्क क्लस्टर की स्थापना

Rajeev Singh

Deoria News : देवरिया और बलिया सहित दो दर्जन जिलों में 15 अक्टूबर से शुरू होगी फसल खरीद, मंत्रिपरिषद ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Abhishek Kumar Rai

लोक कला को बढ़ावा देने वाली तीन टीमों को पुरस्कृत करेगी योगी सरकार : शुरू होगी विशिष्ट पुरस्कार वितरण प्रक्रिया

Shweta Sharma
error: Content is protected !!