खबरेंदेवरिया

जल जीवन मिशन की हकीकत : ग्रामीणों ने सीडीओ को गिनाईं समस्याएं, लीक हो रहे पाइप से पानी की आपूर्ति बाधित, दो एजेंसी पर लगा जुर्माना

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत पूर्ण हो चुके परियोजनाओं में ग्राम पंचायत-हिरन्दापुर एवं शाहबाजपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अखिल आनन्द अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण) देवरिया,  सुनील कुमार सहायक अभियन्ता एवं आफताब अवर अभियन्ता जल निगम देवरिया उपस्थित थे।

दीवार के प्लास्टर फट गये हैं

उन्होंने बताया कि हिरन्दापुर परियोजना का निर्माण वीएस कंस्ट्रक्शन ने कराया है। इस ग्रामीण पेयजल परियोजना से हिरन्दापुर, मझवटिया एवं सारंगपुर में पानी आपूर्ति किया जाना है। यह परियोजना 01 साल पूर्व निर्मित होना बताया गया। निर्मित पानी के टंकी के नीचे बना फर्श टूट गया है। लेबर रूम में निर्मित शौचालय में न तो टोटी लगायी गयी है और न ही पानी का कनेक्शन दिया गया है। दीवार के प्लास्टर फट गये हैं।

दो साल से नहीं मिली सैलरी

इस परिसर में निर्मित खड़ंजा भी धंस गया है एवं टूट रहा है। मौके पर उपस्थित ऑपरेटर घनश्याम राजभर पुत्र सीताराम ने बताया कि दो साल से उन्हें पैसा नहीं मिला है। मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों ने बताया गया ग्राम मझवटिया में पाइप फट जाने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है तथा पानी सड़क पर बह रहा है। ग्रामवासियों ने ग्राम सारंगपुर में भी पानी लिकेज होना बताया। इसी तरह हिरन्दापुर में कम से कम 10 स्थानों पर पाइप फटी होने के कारण पानी लीकेज होना ग्रामवासियों ने बताया।

एक हफ्ते में ठीक कराएं

सीडीओ ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया कि संबंधित कार्यदायी संस्था के ऊपर कम से कम 25000 /- रुपये का अर्थ दण्ड लगायें तथा जो कमियां हैं उसे एक सप्ताह के अन्दर ठीक करायें।

नहीं मिले ऑपरेटर

मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण की गई दूसरी परियोजना का निर्माण आरके कंस्ट्रक्शन ने कराया है। इस पेयजल परियोजना से ग्राम पंचायत शहबाजपुर, रूस्तमपुर एवं दिघवा में पानी की आपूर्ति किया जाना है। मौके पर ऑपरेटर इस परियोजना पर ताला बन्द कर कहीं चले गये थे।

ठीक करा दिया गया

उपस्थित ग्रामवासियों ने बताया कि मशीन में कुछ खराबी होने के कारण आज पानी की सप्लाई नहीं किया गया है। परिसर में स्थापित मशीनों के गड्ढे खुले हुए थे जिसे बन्द करने के निर्देश दिये गये। ग्रामीणों ने बताया गया कि पाइप फट जाने के कारण ग्राम रूस्तमपुर में पानी की आपूर्ति बाधित थी, जिसे ठीक करा दिया गया है।

पानी लीक हो रहा

गांव के लोगों ने बताया कि रूस्तमपुर में अधिकांश घरों में पानी कनेक्शन नहीं दिया गया है। ग्राम शहबाजपुर के निवासी रमेश मिश्रा एवं रामचन्द्र ने अभी तक इनके घरों में पानी कनेक्शन न दिये जाने की शिकायत की तथा शहबाजपुर में चौराहे पर ही पानी का लीकेज होना बताया।

25 हजार का लगा जुर्माना

ग्राम दिघवा में पानी लीकेज होने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अधिशासी अभियन्ता, जल निगम को निर्देशित किया गया कि संबंधित कार्यदायी संस्था के ऊपर कम से कम 25000/- रूपये का अर्थ दण्ड लगायें तथा जो कमियां मिली हैं, उसे एक सप्ताह के अन्दर ठीक करायें।

Related posts

खाद्य विभाग का अभियान : टीम ने तरकुलवा और खुखुंदू समेत 8 स्थानों पर की जांच, 3 सैंपल भेजे गए, मिली ये गड़बड़ी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 53 आंगनवाड़ी भवनों का हुआ कायाकल्प : सीडीओ रवींद्र कुमार की लगन से हुआ संभव, जानें कैसे…

Sunil Kumar Rai

बजट में मेडिकल सेक्टर को 20 हजार करोड़ से अधिक का तोहफा : स्वास्थ्य सुविधाओं-इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी और रफ्तार

Laxmi Srivastava

Deoria News : देवरिया में 18 दिसंबर तक आयोजित होगा रबी कृषि निवेश मेला, जानें पूरा कार्यक्रम

Rajeev Singh

Greater Noida West : हजारों लोगों की जिंदगी से खेल रहा श्री राधा स्काई गार्डेन बिल्डर, निवासियों ने लगाए गंभीर आरोप

Abhishek Kumar Rai

Syama Prasad Mukherjee : नेहरू युवा केंद्र देवरिया, रेडक्रास सोसाइटी और राष्ट्रीय सेवा योजना लगाएंगे ब्लड डोनेशन कैंप, आप भी निभाएं जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!