खबरेंदेवरिया

Deoria News : राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक खुर्शीद अहमद का हुआ सम्मान, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Deoria News : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 (National Teachers Award 2022) उत्तर प्रदेश से एक मात्र चयनित शिक्षक खुर्शीद अहमद को बीआरसी रामपुर कारखाना, देवरिया पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहित पाण्डेय ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया

साथ ही विकास क्षेत्र रामपुर कारखाना से राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट व पपेट्री प्रतियोगिता में चयनित शिक्षक भोला चौधरी को भी अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। खुर्शीद अहमद ने अभी हाल ही में कला, क्राफ्ट व पपेट्री प्रतियोगिता में चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

प्रयासों की सराहना की

खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना रोहित पाण्डेय ने खुर्शीद अहमद के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य की कार्य योजना जैसे ग्लोबल टीचर अवार्ड के सम्बंध में चर्चा की। साथ ही मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा के उपाय पर चर्चा की गई। अधिकारी ने विजेता अध्यापक को राष्ट्रपति भवन में होने वाली सेरेमनी के लिए शुभकामनाएं दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर शिक्षक श्रीराम गुप्ता, अरविंद राय, अतुल मिश्र, आशुतोष चतुर्वेदी, आशुतोष मिश्रा, नरेंद्र सिंह, प्रवीण पांडेय, सोनू विश्वकर्मा, अहमद आदि मौजूद रहे।

Related posts

DEORIA BREAKING : चिउरहां के प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, बीएसए ने इस वजह से लिया एक्शन

Swapnil Yadav

देवरिया : सपा ने बरहज से मुरली मनोहर को बनाया नया उम्मीदवार, फिर चूके पीडी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : सभी कार्यालयों में लगेंगे दिव्यांग चार्टर, हर ब्लॉक में तैनात होंगे दो-दो दिव्यांग मित्र, डीएम ने दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

Dhanteras 2022 : आरोग्य भारती ने सिंघई गांव में स्वास्थ्य के देवता की पूजा-अर्चना की, विधि-विधान से मनाई जयंती

Sunil Kumar Rai

DEORIA : बीजेपी देवरिया ने विभिन्न समुदाय के लोगों संग की बैठक, सांसद बोले-विविधता में एकता ही भाजपा का श्लोक मंत्र

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में दुःखद घटना : मोबाइल चोरी के आरोप से आहत किशोरी ट्रेन के सामने कूदी, जांच में जुटी पुलिस

Rajeev Singh
error: Content is protected !!