खबरेंदेवरिया

Dhanteras 2022 : आरोग्य भारती ने सिंघई गांव में स्वास्थ्य के देवता की पूजा-अर्चना की, विधि-विधान से मनाई जयंती

Deoria News : आरोग्य भारती (Arogya Bharti Deoria) के तत्वावधान में देवरिया विकास खंड के देवरिया के सिंघई ग्राम में भगवान धन्वन्तरि की जयंती का आयोजन किया गया। विधिवत हवन पूजन कर अरोग्य के देवता की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि आज के ही दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। शास्त्रों के अनुसार भगवान धन्वन्तरि विष्णु भगवान के अवतार माने गए हैं। आज पूरा देश भगवान धन्वन्तरि की जयंती आयुर्वेद दिवस के रूप में मना रहा है। 

आज सभी चिकित्सक भगवान की पूजा करते हुए चिकित्सा सेवा का व्रत लेते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के प्रत्येक खंड में स्वास्थ्य प्रबोधन और स्वस्थ जीवन शैली विषय पर गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। स्वस्थ कैसे रहें, इस विषय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस मौके पर संतोष  प्रजापति, आदित्य, पूनम, स्टाफ नर्स अंजलि मिश्र, बृज बिहारी राजभर, राजेश राजभर, राम मनोहर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

किसान दिवस में डीएम ने इन मुद्दों पर दिखाई सख्ती : ज्यादा दाम वसूलने वालों पर कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

Kajal Singh

पीएम मोदी ने काशी को दी 1780 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात : योगी सरकार की तारीफ कर दिया ये संदेश

Rajeev Singh

भर्ती प्रक्रिया में आ रहीं बाधाओं को दूर कर रही योगी सरकार : कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

Shweta Sharma

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक में गांव-किसान और स्कूल-बच्चों पर हुई मंथन : 4 राज्यों ने लिया हिस्सा, अब तक सुलझाए ये मुद्दे

Abhishek Kumar Rai

Kakori Train Action : 4600 रुपये की लूट के लिए 4 क्रांतिकारियों को फांसी, 40 पर चला मुकदमा, पढ़ें पूरी घटना

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया में किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!