खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने शहर में लूट की घटना में इस्तेमाल अवैध कार्बाइन किया बरामद, मुख्य आरोपी ने उगले लूटपाट से जुड़े राज

Deoria News : देवरिया पुलिस (Deoria Police) ने 5 अगस्त को शहर के उमाश्री कांपलेक्स में अज्ञात बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से नगदी और लूटपाट में इस्तेमाल बाइक तथा कार्बाइन बरामद किया गया है। एसपी संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने कहा कि देवरिया पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह सक्रिय है।

ये है घटना

बताते चलें कि थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत को-ऑपरेटीव चौराहे के पास स्थित उमा श्री कॉम्पलैक्स में अज्ञात अभियुक्तों ने 5 अगस्त, 2022 को लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके संबन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-453/2022 धारा-323,392 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

देशी तमंचा और नगदी बरामद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 12 अगस्त, 2022 को घटना का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त अभिषेक खरवार उर्फ गोलू पुत्र मोती खरवार निवासी विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार करते हुए 1 देशी तमंचा, 2 कारतूस व लूट के बचे 10 हजार रुपये बरामद किया गया था।

ये थे अपराध में शामिल

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में घटना में सम्मिलित 3 अभियुक्तों 01.अजब सिंह पुत्र रामप्रकाश सिंह निवासी शिव सिंहपर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा 2.अमलेश गौंड़ पुत्र शिवनाथ गौंड़ निवासी नयका बंगरा थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार और 03.वीरबहादुर पुत्र स्वर्गीय रामनरायन यादव पुत्र मथुरा छापर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक व 02 देशी तमंचा, 04 कारतूस बरामद किया था।

आत्मसमर्पण कर दिया

गिरफ्तार अभियुक्तों के साथी सुनिल गौंड़ पुत्र गोमती गौंड़ निवासी नौतन थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार की गिरफ्तारी के लिए थाना कोतवाली पुलिस लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। इससे भयभीत अभियुक्त ने 17 अगस्त, 2022 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

अवैध कार्बाइन बरामद किया

इसके बाद 25 अगस्त को थाना कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त सुनील गौंड़ को रिमाण्ड पर लेते हुए अभियुक्त की निशानदेही पर गौरया घाट मन्दिर के पास नदी के पुल के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी घटना में प्रयुक्त अवैध कार्बाइन को बरामद किया है। पुलिस उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related posts

तैयारी : देवरिया भाजपा किसान मोर्चा के एक साल पूरे होने पर होंगे कार्यक्रम, जानें क्या होगा खास

Sunil Kumar Rai

PM Fasal Bima Yojana : यूपी के 27 लाख किसानों को मिला लाभ, योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

छठ घाट पर पसरा मातम : देवरिया में पोखरे में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, बेटे की लंबी उम्र के लिए मां दे रही थी अर्घ्य

Rajeev Singh

किसान मोर्चा के एक साल : भाजपा ने देवरिया की सभी विधानसभा में कैंप लगाकर किया मुफ्त इलाज, शलभ मणि बोले-सेवा कार्य कर रहा मोर्चा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में उठे महत्वपूर्ण मुद्दे, प्रशासन से की ये मांग

Abhishek Kumar Rai

गोरखनाथ मंदिर से धूमधाम से निकलेगी गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा : सीएम योगी 3 दिन अनुष्ठान-आराधना में रहेंगे लीन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!