उत्तर प्रदेशखबरें

BREAKING : यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, दिए चौंकाने वाले बयान

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बड़ी घोषणा कर सबको हैरान कर दिया है। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में सपा सुप्रीमो ने कहा है कि वह राज्य में 2022 में होने वाले चुनाव में खुद उम्मीदवार नहीं बनेंगे।

हालांकि उनकी अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) में दमखम दिखाएगी। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा एलान किया। पूर्व सीएम ने कहा कि आरएलडी के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन फाइनल है। सीटों के बंटवारे के बारे में बातचीत चल रही है।

नहीं लड़ेंगे चुनाव

बीते दिनों अखिलेश यादव ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सबसे चौंकाने वाला ऐलान यह है कि अखिलेश यादव स्वयं उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं होंगे। इससे यूपी की राजनीति के जानकार भी हैरान है। हालांकि समाजवादी पार्टी उनके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। अगर पार्टी को बहुमत मिलता है, तो यह भी तय है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ही बनाया जाएगा।

आरएलडी साथ है

ऐसे में उन्हें विधान परिषद में भेजा जाएगा या फिर चुनाव के बाद किसी सुरक्षित सीट से उन्हें उपचुनाव में हिस्सा लेना होगा। राष्ट्रीय लोक दल के साथ समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर उन्होंने बताया कि दोनों दलों में गठबंधन की शर्तें तय हो चुकी हैं। दोनों पार्टियों का साथ चुनाव लड़ना फाइनल है। सीटों के बंटवारे के बारे में बातचीत चल रही है। जल्दी इसे सुलझा लिया जाएगा।

जयंत और प्रियंका गांधी मिले

वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (RLD Chief Jayant Chaudhary) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की मुलाकात के बाद सियासी खेमे में हलचल तेज हो गई है। बीते दिनों जयंत चौधरी और प्रियंका गांधी की मुलाकात लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई थी। दोनों नेता एक विमान से दिल्ली वापस लौटे थे।

आरएलडी को साथ लाने की कोशिश

इस दौरान एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में जयंत और प्रियंका की बातचीत हुई। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी आरएलडी को अपने साथ जोड़ने के लिए ताना-बाना बुन रही हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ उतर रही है। महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की महिला मतदाताओं को साधने के लिए 40% सीटें, 40% सरकारी नौकरी और बस में मुफ्त यात्रा समेत कई बड़ी घोषणाएं की हैं।

Related posts

अब भारत में पीओके का विलय चाहते हैं वहां के लोग : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sunil Kumar Rai

शीतकालीन सत्र की शुरुआत पर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान : विपक्ष को याद दिलाई जिम्मेदारी

Satyendra Kr Vishwakarma

होटल, रेस्टोरेंट और पार्टी में शराब सर्व करने से पहले लें स्वीकृति : अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

200 Cr Corona Vaccination : 19 महीने में 200 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज देकर भारत ने रचा इतिहास, ऐसे मिली ये कामयाबी

Abhishek Kumar Rai

अवसर : इस योजना का लाभ उठाकर ग्रामीण क्षेत्र में लगाएं उद्यम, ऑनलाइन आवेदन करें, जानें तरीका

Satyendra Kr Vishwakarma

अगस्त तक पूरा होगा मगहरा-जमुआ सलेमपुर मार्ग का काम : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया निरीक्षण, दी डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!