खबरेंदेवरिया

Deoria News : विधायक दीपक मिश्र शाका ने किया जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन ये रहे विजेता

-बरहज विधायक ने जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
-दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार किया गया वितरित

Deoria News : जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ और उद्घाटन गुरुवार को बरहज से बीजेपी विधायक दीपक मिश्र “शाका” (Deepak Mishra Shaka) ने रवींद्र किशोर शाही क्रीड़ा स्टेडियम में किया गया।

ये रहीं विजेता
बरहज विधायक का स्वागत नितीश कुमार राय जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बुके और मेमेंटो देकर किया। मुख्य अतिथि बरहज विधायक ने बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त सीमा निषाद गौरीबाजार ब्लॉक, द्वितीय स्थान आंचल चौहान व तृतीय स्थान प्राप्त सपना राजभर को पुरस्कार वितरित किया।

कल मिलेगा पुरस्कार
400 मीटर बालक व बालिका की दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत डीसी मनरेगा विजय शंकर राय एवं सहायक अभियंता लघु सिंचाई पंकज राय ने हरी झंडी दिखा कर किया। बालक वर्ग में संदीप प्रसाद प्रथम तथा बालिका वर्ग में सपना राजभर प्रथम रही। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता 2 दिन चलेगी। समस्त विधाओं में विजयी प्रतिभागियों को कल 26 अगस्त को पुरस्कार वितरित किया जायेगा।

नाम रोशन करें
मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी और मेहनत करें तथा खेल में जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें। उद्घाटन के मौके पर राजेश मिश्रा क्षेत्रीय संयोजक, लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह, दुर्गेश पांडेय, अंबिकेश पांडेय, राजेश मिश्र, दुर्गेश पाण्डेय, अजय दूबे वत्स, दीनबंधु सिंह, धर्मशील तिवारी आदि रहे।

Related posts

देवरिया को मिला 480 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का तोहफा : सीएम योगी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास, देखें

Sunil Kumar Rai

सरकारी अस्पताल में प्रसव में हो परेशानी तो इन नंबरों पर करें शिकायत : देवरिया प्रशासन तुरंत लेगा एक्शन, डीएम ने की ये अपील

Sunil Kumar Rai

डीएम की सख्त चेतावनी : जारी वित्तीय वर्ष का बजट लैप्स हुआ तो होगी कड़ी कार्रवाई, कमेटी तय करेगी जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

यूपी : प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की तैयारी तेज, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 193 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा : हर स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम ने दीं शुभकामनाएं

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बोलीं बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह : नरेंद्र मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, दिए जीत के मंत्र

Shweta Sharma
error: Content is protected !!