खबरेंदेवरिया

Deoria News : मोबाइल चार्जिंग में लगाते वक्त करंट लगने से किशोर की मौत, घर में मचा मातम

Deoria News : देवरिया जिले में एक दु:खद हादसे में मोबाइल चार्जिंग में लगाते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजन इस हृदय विदारक घटना से सदमे में हैं। गांव के लोग भी इस दु:खद हादसे से गमगीन हैं।

चार्जिंग में लगाने गया था
जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के भैंसही गांव में रहने वाले ध्रुव वर्मा का 13 साल का पुत्र कन्हैया वर्मा घर में ही मोबाइल चार्जिंग में लगाने गया था। जैसे ही वह चार्जिंग में लगा कर वहां से हटने वाला था, इसी दौरान ऊपर से विद्युत तार टूट कर उस पर आ गिरा और वह करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया।

मृत घोषित कर दिया
आनन – फानन में परिजन उसे भाटपार रानी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव परिजनों को मिलने के बाद विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दु:खद हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

पिता ने दी जानकारी
कन्हैया के पिता ध्रुव शर्मा ने बताया कि वह मोबाइल को चार्ज करने के लिए बोर्ड में लगाने गया था। इसी दौरान ऊपर से तार टूट कर उनके बेटे के ऊपर गिर गया और वह इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उन्होंने बताया कि वह कन्हैया को लेकर भाटपार रानी स्वास्थ्य केंद्र आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related posts

देवरिया में शिकायत निस्तारण के लिए चल रहा कॉल सेंटर : डायल करें ये नंबर, दोषी जिम्मेदारों पर भी होगी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

JEE Main Exam : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेंन परीक्षा की तिथियां बदलीं, अब जून-जुलाई में होगा एग्जाम

Abhishek Kumar Rai

कोल, थारू समेत कई समुदाय और वनटांगिया के लिए वरदान साबित हुए योगी, जानें कैसे लाखों लोगों का बदला जीवन

Abhishek Kumar Rai

गड्ढामुक्त हो चुकी सड़कों का सत्यापन करेंगे एसडीएम : डीएम ने अभियान की समीक्षा की, तय की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

DEORIA NEWS : संविदा मनरेगा कर्मियों ने दिया ब्लॉक पर धरना, मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से बदलेगी यूपी के नगरों की तस्वीर, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!