खबरेंदेवरिया

डिप्टी सीएम की बैठक : संविदा पर तत्काल चिकित्सकों की होगी भर्ती, विद्युत विभाग को दी सख्त हिदायत, पढ़ें उप मुख्यमंत्री के सभी आदेश

 -जनपद में चिकित्सकों के रिक्त पदों को संविदा के आधार पर तत्काल भरने का दिया निर्देश

-जनपद में पर्यटन सर्किट का किया जाए विकास

-सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध

Deoria News : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने गुरुवार को विकास भवन स्थित गाँधी सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को ही मिले।

समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने जनपद में चिकित्सकों के रिक्त पदों को संविदा के आधार पर तत्काल भरने का निर्देश सीएमओ को दिया। जनपद में 206 चिकित्सकों के चिकित्सकों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष 137 स्थायी चिकित्सक एवं 52 संविदा चिकित्सक कार्यरत हैं।

संजीवनी एप के बारे में बताया जाए

उप मुख्यमंत्री ने सीएमओ, डिप्टी सीएमओ एवं समस्त एसीएमओ को भी मरीजों को देखने का निर्देश दिया। उन्होंने हैल्थ वेलनेस सेन्टर में संजीवनी एप के माध्यम से टेलीमेडिसिन सेवा को प्रोत्साहन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संजीवनी एप के माध्यम से देवरिया के व्यक्ति प्रदेश या देश के विख्यात चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

दवाएं उपलब्ध रहें

उप मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड बनाने की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आशा प्रतिदिन 20 से 25 आयुष्मान कार्ड बनायें एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ गरीब लोगों तक पहुंचाएं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिला अस्पताल में शुगर, रैबीज व टिटनेस सहित अन्य सभी ऐसी दवाओं की ससमय खरीद सुनिश्चित कर ली जाए, जिनका स्टाक कम है।  साथ ही गौरी बाजार सीएचसी के उन्नयन का निर्देश दिया।

पर्यटन का केंद्र बने

उप मुख्यमंत्री ने जनपद में पर्यटन सर्किट विकसित करने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे कि देवरहा बाबा आश्रम, दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर एवं शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मारक को पर्यटन मानचित्र पर लाने की योजना बनायी जाये। ओडीओपी योजना की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि जनपद में एक ओडीओपी उत्पादों को समर्पित व्यवसायिक केन्द्र स्थापित किया जाये, जहां पर लोग ओडीओपी उत्पादों को एक छत के नीचे खरीद सके।

मुस्तैदी से काम करे बिजली विभाग

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा लोकल फॉल्ट को समय से दुरुस्त किया जाए। उन्होने निर्धारित अवधि में खराब ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया। उन्होंने खतरनाक तरीके से लटकने वाले बिजली के तारों को चिन्हित कर शीघ्र ही बदलने का आदेश दिया।

41 गौ आश्रय स्थल है

उप मुख्यमंत्री ने निराश्रित गो-वंश संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वर्तमान समय में जनपद के कुल 41 गो-आश्रय स्थलों में 3517 गो-वंश संरक्षित हैं। 2,87,886 गो-वंशीय पशुओं की ईयर टैगिंग हो चुकी है।

आदेशों का पालन किया जाएगा

उप मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, अमृत सरोवर योजना, सामूहिक विवाह योजना, वृद्धापेंशन योजना, टेबलेट वितरण, व्यक्तिगत शौचालय, सामूहिक शौचालय, खाद्यान्न वितरण, पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

क्रियान्वित करने का निर्देश दिया

उन्होंने समस्त योजनाओं को शासन की मंशा के अनुरुप समाज के अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति के हित में पूरी निष्ठा एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने उप मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनके दिये गए आदेशों का पालन किया जाएगा।

ये हुए शामिल

समीक्षा बैठक में सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद, बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका,  पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश झा, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज डॉ राजेश बरनवाल, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ एएन वर्मा, डीसी मनरेगा बीएस राय, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत राम सेवक राम, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अबरार अहमद, अधिशासी अभियंता सिंचाई डीके गर्ग, अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

यूपी के इन शहरों के बीच जल्द दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें : रेलवे ने शुरू की तैयारी, लाखों मुसाफिरों को मिलेगी राहत

Swapnil Yadav

BIG NEWS : गौतमबुद्ध नगर के 40 गांवों में मत्स्य पालन के लिए दो दिन होगी तालाबों की नीलामी, ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : पंचायत भवन के निर्माण में लाखों के घोटाले पर डीएम सख्त, मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई

Harindra Kumar Rai

UP Election-2022 : चौथे चरण में कल 624 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, जानें चुनाव आयोग की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : नगर निकाय चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर, सलेमपुर में पार्टी पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति

Rajeev Singh

देवरिया : पुलिस ने सपा प्रत्याशी पिंटू समेत 11 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, समाजवादी नेता ने बताया साजिश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!